सोनीपत के गन्नौर के कन्या स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर से चोर ताले तोडक़र आभूषण व इनवर्टर बैटरी चोरी कर ले गए। मंदिर के पुजारी हिमाचल के सोलन गए हुए थे। उन्हें मंदिर से श्रद्धालुओं ने चोरी की सूचना दी। जिस पर वापस लौटने के बाद उन्होंने पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस को मिली शिकायत के अनुसार
कन्या स्कूल के पास स्थित शिव मंदिर के रहने वाले बाबा निगाईनाथ ने गन्नौर पुलिस को बताया कि वह मंदिर में पुजारी हैं। वह 20 अगस्त को मंदिर से घूमने के लिए हिमाचल के सोलन गए थे। उन्हें 26 अगस्त को सूचना मिली कि मंदिर में उनके कमरे का ताला टूटा है। जिस पर वह अब वापस लौटे और कमरे में आकर जांच की। उन्होंने पाया कि चोर कमरे से उनकी सोने की अंगूठी, चांदी का त्रिशूल, चांदी की चेन के साथ ही इनवर्टर बैटरी चोरी मिली।
जिस पर उन्होंने अपने स्तर पर जांच की। उन्होंने चोरी का शक नितिन नाम के युवक पर जताया है। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं मंदिर में चोरी से लोगों में रोष है। उन्होंने चोरों का पता लगाकर गिरफ्तार करने की मांग की है।