फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा: महिला की चार साल पहले की थी हत्या, परिजनों ने बताया बीमारी से मौत, ऐसे खुला राज

Thu, 21 Jul 2022 01:37 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

महिला की मौत पर परिजनों ने बीमारी से मौत होने का बयान दिया था। 16 अगस्त 2018 को मौत के बाद मायके वालों ने भी बीमारी के चलते मौत होने के बयान दिए थे। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत जिले के गांव मोहाना में चार साल पहले महिला की पीटकर हत्या की गई थी। अंदरूनी चोटों के कारण उसकी मौत हो गई थी। परिवार के लोगों ने उसकी मौत को बीमारी से बताकर स्वाभाविक दिखाने का प्रयास किया था। अब पोस्टमार्टम और विसरा की जांच में हत्या की पुष्टि हुई है। पुलिस ने अब चार साल बाद महिला के पति और सास पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया है। उसे एक दिन के रिमांड पर लिया गया है। 

विज्ञापन

करनाल के गांव चोरकारसा के रहने वाले दयानंद ने 16 अगस्त, 2018 को मोहाना थाना पुलिस को बताया था कि उन्होंने अपनी बहन रेखा का विवाह मोहाना के विक्रम के साथ हुआ था। वह अपने परिवार के साथ खुश थी। रेखा ने उनको बताया था कि वह अक्सर बीमार रहती थी। इसी दौरान 16 अगस्त, 2018 को उनको रेखा की बीमारी के चलते मौत की सूचना मिली थी।

 

दयानंद ने बताया था कि विश्वास है कि रेखा की मौत बीमारी से ही हुई है। जिस पर पुलिस ने बयान दर्ज कर 174 की कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम कराया था। महिला मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर से जानकारी मिली कि रेखा कि मौत स्वाभाविक नहीं है। उसके चलते मोहाना थाना पुलिस खानपुर पहुंची थी।

विज्ञापन

मृतका रेखा के ससुराल व मायका पक्ष के बीमारी से मौत बताने के बावजूद पुलिस ने पोस्टमार्टम कराया था। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम के दौरान ही विसरा सुरक्षित रख लिया था। विसरा की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर एक्सपर्ट की राय के लिए इसको मेडिकल कॉलेज अस्पताल खानपुर मेडिकल बोर्ड को भेज दिया गया था।
 
अब पुलिस को मेडिकल बोर्ड की रिपोर्ट प्राप्त हो गई है। मेडिकल बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. पवन मित्तल ने स्पष्ट किया है कि रेखा की मौत स्वाभाविक नहीं थी। उनकी मौत बीमारी के कारण नहीं हुई थी। उसकी पिटाई भी की गई थी। पिटाई से उसके शरीर के कई अंदरूनी अंगों पर चोट आई थी। जिससे उसकी मौत हुई थी। जिस पर अब पुलिस ने मृतका रेखा के पति विक्रम और सास शांति के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
 
मामले में एसआई समुंद्र की टीम ने हत्या किए जाने का पता लगने पर आरोपी विक्रम को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया जहां अदालत ने उसे एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है। 

रेखा के परिजनों ने उसकी मौत बीमारी के कारण होना बताया था। अब मेडिकल रिपोर्ट और विसरा की जांच में सामने आया है कि उसके शरीर में अंदरूनी चोट मिली है। जिसके आधार पर मृतक के पति और सास के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। - इंस्पेक्टर दिलबाग सिंह, थाना प्रभारी, मोहाना।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें