फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में स्कूटी सवार व्यक्ति की मौत

Mon, 02 Nov 2015 12:45 AM IST
scooty rider died in accindent
विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत-महलाना रोड पर सड़क हादसे में स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और सिविल अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया।
विज्ञापन


गांव सलीमसर माजरा हाल विकास नगर वासी दिनेश (40) रविवार सुबह अपने गांव की तरफ स्कूटी पर सवार होकर जा रहा था। जब वह महलाना रोड पर पहुंचा तो अचानक स्कूटी का संतुलन बिगड़ गया और स्कूटी सड़क पर जा गिरी। सड़क पर गिरने से दिनेश गंभीर रूप से घायल हो गया।

राहगीरों ने मामले की सूचना थाना सदर पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मुआयना किया। पुलिस गंभीर हालत में व्यक्ति को सिविल अस्पताल लेकर गई, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें