सोनीपत के गांव थाना कलां दो किसान भाइयों पर पड़ोसियों ने कस्सी व लाठी-डंडों से हमला कर दिया। गांव थाना कलां निवासी किसान सत्यवान ने खरखौदा थाना पुलिस को बताया कि वह अपने भाई प्रवीण के साथ खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान उनके खेत के पड़ोसी इंद्र, ढीला, भाला व इंद्र के दो पोते भी खेत में आ गए। उन्होंने उन पर लाठी-डंडों व कस्सी से हमला कर दिया।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
सत्यवान का कहना है कि उसके सिर पर कस्सी से वार किया गया व उसके भाई पर लाठी-डंडों से हमला किया गया। घायलों को फिरोजपुर बांगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया। वहीं सूचना पाकर अस्पताल में पहुंची पुलिस ने घायल सत्यवान के बयान पर पांच आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।