फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पड़ोसी युवक ने 11 साल के बच्चे को बनाया हवस का शिकार, घर ले जाकर किया कुकर्म

Mon, 19 Jun 2023 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि वह दो बच्चों की मां है। उनका छोटा बेटा 11 साल का है और वह छठी कक्षा का छात्र है। महिला ने पुलिस को बताया कि 16 जून को वह तथा उनके पति घर पर थे। इसी दौरान उनके बेटे ने बताया कि 8 जून की शाम को उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उत्सव उसे अपने घर पर बुलाकर ले गया था।
विज्ञापन
थाना खरखौदा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव में पड़ोसी युवक ने 11 साल के बच्चे को अपने घर ले जाकर उसके साथ कुकर्म कर दिया। इतना ही नहीं बच्चे को किसी को बताने पर मारने की धमकी दी गई। आरोप है कि पड़ोसी युवक उनके बच्चे के साथ पहले भी कई बार कुकर्म कर चुका है और उसे डराकर चुप करा देता था। अब बच्चे ने परिजनों को बताया तो मामले की शिकायत पुलिस को दी गई। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


बच्चे ने घटना के आठ दिन बाद परिजनों को बताया
खरखौदा थाना क्षेत्र के गांव की महिला ने पुलिस को बताया कि वह दो बच्चों की मां है। उनका छोटा बेटा 11 साल का है और वह छठी कक्षा का छात्र है। महिला ने पुलिस को बताया कि 16 जून को वह तथा उनके पति घर पर थे। इसी दौरान उनके बेटे ने बताया कि 8 जून की शाम को उनके पड़ोस में रहने वाला युवक उत्सव उसे अपने घर पर बुलाकर ले गया था। वहां जाने के बाद उसने उसे डराकर उसके साथ गलत काम किया था।

बच्चे की मां का आरोप पहले भी आरोपी बच्चे से कर चुका गलत काम
उसने उसे धमकी दी थी कि अगर किसी को बताया तो वह उसे जान से मार देगा। महिला ने पुलिस को बताया कि पड़ोसी युवक उनके बेटे के साथ पहले भी कई बार गलत काम कर चुका है। उनका बेटा डरा था और परिवार को कुछ नहीं बताया। अब उसने पूरे मामले की जानकारी दी है। पुलिस ने महिला के बयान आरोपी के खिलाफ 6 पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें