फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Murder in Sonipat: घर से बाहर गए फल विक्रेता की गर्दन रेतकर हत्या, मुख्य चौक पर दो लोगों के साथ देखा गया था

Mon, 31 Jul 2023 01:25 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना, सोनीपत (हरियाणा)

सार

फल विक्रेता मुख्य चौक पर दो लोगों के साथ देखा गया था। रात नौ बजे पड़ोसी बाहर आए तो घर के बाहर शव पड़ा देखा।
विज्ञापन
जांच करती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गोहाना में आदर्श नगर स्थित गली नंबर-1 से देर शाम बाजार की तरफ गए फल विक्रेता की अज्ञात हमलावरों ने गर्दन रेतकर हत्या कर दी। रात करीब नौ बजे उसका शव घर के बाहर गली में पड़ा मिला। पड़ोसियों ने शव देखकर उसकी मां व पुलिस को अवगत कराया। सूचना के बाद पहुंची सिटी थाना गोहाना पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस हमलावरों के बारे में जानकारी जुटा रही है। फल विक्रेता अपने घर में अकेले रहता था।

आदर्श नगर की गली नंबर-1 में देवी लाल स्टेडियम के पास अशोक कुमार (42) घर में अकेले रहता था। वह अविवाहित था और गोहाना में फल व सब्जी की रेहड़ी लगाकर अपना गुजर-बसर करता था। वह रविवार देर शाम घर से बाहर गया हुआ था। उसके घर पर ताला लगा हुआ था। रात करीब नौ बजे उनके पड़ोसियों ने देखा कि अशोक गली में घर के बाहर मृत पड़ा है। उसका गला रेता गया है।

विज्ञापन


उन्होंने पड़ोस में ही दूसरे मकान में रह रही उसकी मां मां शांति देवी को अवगत कराया। वह घटना के समय घर से कुछ दूर एक अन्य पड़ोसी के घर पर थीं। परिजनों को मामले का पता लगा तो कोहराम मच गया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया।

सूचना मिलने के बाद रात करीब सवा नौ बजे सिटी थाना गोहाना प्रभारी नीरज कुमार व जांच अधिकारी कुलदीप सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पुलिस मृतक के परिजनों से रंजिश के बारे में पूछताछ कर रही है। पुलिस का कहना है कि परिजनों के बयान के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

आदर्श नगर में रेहड़ी संचालक की हत्या की सूचना मिली थी। शव को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है। शव का सोमवार को पोस्टमार्टम कराया। परिजनों के बयान पर आधार पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस कई पहलुओं पर जांच कर रही है। -नीरज कुमार, थाना प्रभारी, सिटी गोहाना

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें