फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत में बेखौफ बदमाश: मंदिर जा रही महिला का पर्स छीना व दो युवकों से मोबाइल लूटे

Wed, 30 Nov 2022 12:12 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

अलग-अलग स्थानों पर बाइक सवार दो बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। सेक्टर-12 पर महिला का 10 हजार रुपये से भरा पर्स छीनकर दो बदमाश भाग गए। बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में युवक के सिर पर तमंचा मारकर मोबाइल लूटा। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में अलग-अलग स्थानों पर बेखौफ बदमाशों ने महिला का पर्स व दो युवकों के मोबाइल लूट लिये। वारदातों को अंजाम देकर बदमाश भाग निकले। पीड़ितों के बयान पर सेक्टर-27, बड़ी और सिटी गोहाना थाना पुलिस ने मुकदमे दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-12 निवासी सरिता नारंग ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि वह मंगलवार देर शाम मॉडल टाउन स्थित मंदिर में जाने के लिए घर से निकली थीं। जब वह सब्जी वालों के सामने सड़क पर खड़ी होकर रिक्शा का इंतजार कर रही थी तो इसी दौरान बाइक सवार गेटवे स्कूल की तरफ दो बदमाश उनके पास पहुंचे।

महिला ने बताया कि वह कंधे पर बैग लिए हुए थीं। युवक उनका बैग लूटकर भाग गए। उनके बैग में 10 हजार रुपये की नकदी थी। वह युवकों की बाइक का नंबर नहीं देख सकी। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


वहीं उत्तर प्रदेश के जिला बांदा के गांव पाली निवासी मोहम्मद अली ने बड़ी थाना पुलिस को बताया कि वह नेशनल हाईवे-44 पर स्थित कनक ढाबा पर काम करते हैं और पास ही रहते हैं। वह मंगलवार साढ़े नौ बजे काम खत्म कर अपने कमरे पर जा रहे थे।

जब वह ढाबे से आगे पहुंचे तो इसी दौरान पानीपत की तरफ से बाइक सवार दो युवक आए और उनके साथ मारपीट करने लगे। युवकों ने तमंचा निकालकर उनके सिर में मार दिया। बदमाश उन्हें घायल कर मोबाइल लूटकर भाग गए। पीड़ित ने बड़ी थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

उधर, गोहाना के वाल्मीकि चौक के पास बाइक सवार दो बदमाश एक युवक का मोबाइल छीनकर ले गए। गांव चिड़ाना निवासी रोहित ने बताया कि वह मंगलवार को देर रात काम से गोहाना आया था। जब वह वाल्मीकि चौक के पास खड़ा होकर मोबाइल फोन पर बातचीत कर रहा था तो उसी दौरान बाइक सवार दो युवक उसके पास आए। युवक उससे जबरन उसका मोबाइल फोन छीनकर भाग गए। पीड़ित ने सिटी थाना गोहाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें