फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: रात तीन बजे युवती के घर के बाहर हंगामा, पुराने सहपाठी ने दोस्तों के साथ किया पथराव, हवाई फायर

Sat, 05 Nov 2022 12:13 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

आरोपी लड़की से जबरन शादी करने और उसको उठाकर ले जाने की बात कहकर गालियां दे रहा था। दरवाजा नहीं खोलने पर युवकों ने ईंटें बरसा दी। वह दरवाजा खोलकर बाहर आए तो एक युवक ने हवाई फायर किया।
 
विज्ञापन
सोनीपत में हंगामा - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत सदर थाना एरिया की कॉलोनी में युवती के घर आकर उसके सहपाठी रहे युवक ने अपने साथियों के साथ मिलकर जमकर हंगामा किया। आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में हमला बोला। युवक तड़के तीन बजे कार लेकर अपने साथियों के साथ युवती के घर के बाहर पहुंचा और हंगामा कर दिया। उन्होंने युवती से शादी नहीं कराने पर उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी है। गोली चलने की आवाज सुनकर लोगों के घरों से बाहर निकलने पर आरोपी भाग गए। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


सदर थाना क्षेत्र निवासी व्यक्ति ने पुलिस को बताया कि उनके पास दो बेटी व एक बेटा हैं। उनकी बड़ी बेटी 2019-20 में शहर के निजी स्कूल में कक्षा 12 की छात्रा थी। उसकी कक्षा में रामनगर का रहने वाला सार्थक भी पढ़ता था। सार्थक स्कूल में उनकी बेटी को परेशान करता था। वह लगातार शादी करने को दबाव बनाता था। परिवार के लोगों ने उसको कई बार समझाया और शादी नहीं करने की बात कही। उसके बावजूद वह छात्रा को परेशान करता रहा। 

शनिवार तड़के करीब तीन बजे घर के बाहर शोर सुनकर उनकी आंख खुलीं। कोई उनकी बेटी का नाम लेकर शोर मचा रहा था और गालियां दे रहा था। वह अपने मकान की छत पर पहुंचे तो देखा कि चार युवक उनके घर के बाहर हंगामा कर रहे थे। उनकी कार थोड़ी दूरी पर खड़ी थी। वह उनकी बेटी से जबरन शादी करने और उसको उठाकर ले जाने की बात कहकर गालियां दे रहा था। दरवाजा नहीं खोलने पर युवकों ने ईंटें बरसा दी। वह दरवाजा खोलकर बाहर आए तो एक युवक ने हवाई फायर किया। शोर और फायरिंग से आसपास के लोग घरों से बाहर निकले तो वह जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। उन्होंने घटना की जानकारी पुलिस कंट्रोल रूम को दी। पुलिस ने मौके पर जाकर जांच की। सदर थाना पुलिस ने युवती के पिता की शिकायत पर सार्थक और उसके साथियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस सीसीटीवी की फुटेज निकलवाकर युवकों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें