फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: फैक्टरी में कहासुनी की रंजिश में युवक की हत्या, साथियों ने कमरे में घुसकर की वारदात

Fri, 07 Feb 2025 09:13 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत

सार

मृतक अभिषेक उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव मडई पुरवा का रहने वाला था। पुलिस ने साथ काम करने वाले उसके चाचा गुरदीप के बयान दर्ज किए। चाचा ने सात साथी कर्मियों पर हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
खरखाैदा पुलिस - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खरखौदा इंडस्ट्रियल माडल टाउनशिप में देर रात एक श्रमिक की उसके साथी कर्मियों ने हमला कर हत्या कर दी। उसके चाचा को चोट आई है। हमलावरों ने एक दिन पहले काम से लौटने के दौरान पंचिंग करते समय हुई कहासुनी के चलते रंजिशन इस वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने सात लोगों को नामजद करते हुए केस दर्ज किया है।

विज्ञापन



उत्तर प्रदेश के जिला लखीमपुर खीरी के गांव मडई पुरवा के गुरदीप का कहना है कि वह शाहपुर जी पोलन जी कंपनी में काम करता है, उसका भतीजा और गांव के काफी युवक भी इसी कंपनी में काम करते हैं। वहीं बिहार के भी कुछ युवक उनकी कंपनी में कुछ महीने से काम कर रहे हैं। वह सभी कंपनी के दिये हुए कमरों में रह रहे हैं। 

जयकुमार, पप्पू, किशन, मुकेश, शंकर, राजेश व अजीत के साथ बुधवार की शाम को छुट्टी के समय पंचिंग करने के दौरान उसके भतीजे अभिषेक की कहासुनी हो गई थी। इसी की रंजिश में आरोपी वीरवार रात उनके कमरे में आ घुसे, जिनके हाथों में लोहे के सरिए, हथोड़े व लोहे की कुंडी थी। उन्होंने अभिषेक पर हमला कर दिया, वह बचाव में आया तो उसे भी पीटा गया। इस दौरान मुकेश ने अभिषेक की गर्दन पर वार कर घायल कर दिया। आसपास के श्रमिकों के मौके पर आने से सभी हमलावर भाग गए। वह अभिषेक को लेकर खरखौदा के सरकारी अस्पताल में पहुंचा, जहां पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शिकायत पर सात लोगों पर केस दर्ज किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें