फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लूट मामले में छह गिरफ्तार: जेल में मुलाकात, बाहर आकर गैंग बना की लूट, अब करनी थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Mon, 04 Sep 2023 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सीआईए-1 की टीम ने लूट के मामले में  आरोपी गिरफ्तार किए थे। लूट के मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है। खरखौदा, कुंडली से ट्रक के साथ ही लखनऊ देहात से स्कार्पियो लूट चुके हैं। एसीपी बोले कि विवाद के चलते गन्नौर के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करना चाहते थे। 
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में सीआईए-1 की टीम ने कुंडली और खरखौदा से ट्रक लूट के मामले में छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया है कि मामले में गिरफ्तार गांव जांटी कलां निवासी दीपक गिरोह का सरगना है और उस पर हत्या, लूट, हत्या की कोशिश समेत 20 मुकदमे दर्ज हैं। गिरफ्तार आरोपी अब रंजिश के चलते गन्नौर के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करने वाले थे। हालांकि इससे पहले ही उन्हें पकड़ लिया गया। आरोपी उत्तर प्रदेश के लखनऊ देहात क्षेत्र से स्कॉर्पियो गाड़ी भी लूट चुके हैं। पुलिस उनसे लगातार पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


एसीपी खरखौदा जीत सिंह ने सोमवार को पत्रकारों से बातचीत में बताया कि सीआईए-1 की टीम ने लूट के मामले में गांव जांटी कलां निवासी दीपक, गांधी नगर गन्नौर निवासी गुरनाम, गढ़ी कलां निवासी धीरज, दीपालपुर निवासी अनिल, मोहम्मदाबाद निवासी पवन और भदाना निवासी सचिन को पकड़ा था। इनमें दीपक गैंग का लीडर है।

उसके साथ ही गुरनाम, धीरज व अनिल पर पहले से तीन से चार मुकदमे लूट व हत्या की कोशिश के दर्ज हैं। आरोपियों ने नेशनल हाईवे-44 पर कुंडली के पास रुके ट्रक चालक पर हमला कर 30 टन चावल से भरा ट्रक लूटा था। जिसे लेकर बिहार के जिला समस्तीपुर के गांव खेमपुर निवासी नीतीश कुमार ने 1 जुलाई को कुंडली थाना में मुकदमा दर्ज कराया था। मामले में चार आरोपी सात दिन व दो आरोपी तीन दिन के रिमांड पर हैं।
विज्ञापन


इनमें आरोपी सचिन उर्फ सीटू व पवन उर्फ पौना लूटे गए चावल बिकवाने में मददगार थे। आरोपियों से वारदात में प्रयुक्त कार बरामद हो चुकी है। हालांकि ट्रक व चावल बरामद नहीं हुआ है। इतना ही नहीं आरोपियों ने 17 जुलाई की रात को केएमपी से प्लास्टिक दाना से भरा ट्रक लूटना कुबूल किया है। पुलिस ट्रक व माल को बरामद कर चुकी है।

गन्नौर के प्रॉपर्टी डीलर की करनी थी हत्या
लूट के मामले में गिरफ्तार चार आरोपी दीपक, गुरनाम, धीरज व अनिल गन्नौर के प्रॉपर्टी डीलर की हत्या करना चाहते थे। धीरज की प्रॉपर्टी डीलर से रंजिश है। धीरज ने बताया कि उसने अपनी जमीन पर प्रॉपर्टी डीलर से ऋण लिया था। जिसमें डीलर उससे ब्याज पर ब्याज वसूल रहा था। रुपये चुकाने के बाद भी वह पैसे मांगता रहा। उसे अपनी जमीन बेचनी पड़ी। इसका बदला लेने के लिए वह साथियों के साथ मिलकर उसकी हत्या का षड्यंत्र रच चुका था। हालांकि इससे पहले ही पकड़ लिया गया।

लखनऊ में स्कॉर्पियो लूट की वारदात को अंजाम
गिरफ्तार आरोपियों ने खुलासा किया है कि वह उत्तर प्रदेश के लखनऊ देहात क्षेत्र से काले रंग की स्कॉर्पियो को लूट चुके हैं। पुलिस ने लूटी गई गाड़ी बरामद कर ली है। अब पुलिस टीम संबंधित थाना से संपर्क कर रही है। जिससे लूटी गई गाड़ी के बारे में जानकारी दी जा सके। साथ ही पता लग सके कि उन्होंने किसकी गाड़ी लूटी थी।

जेल में हुई थी दोस्ती, शौक पूरा करने के लिए कर रहे थे वारदात
गिरफ्तार आरोपी सोनीपत जेल में बंद थे। वहां पर उनकी दोस्ती हो गई थी। इसके बाद चारों जमानत पर बाहर आकर गैंग के रूप में काम करने लगे। वह शौक पूरा करने के लिए वारदात करने लगे। अब पुलिस उनकी अन्य मामलों में मिली जमानत को भी रद्द करवाने का प्रयास करेगी। आरोपी लूटे गए वाहन व सामान को तावडू व नूंह क्षेत्र में बेचते थे। वारदात से पहले आई-20 कार से रेकी करते और कोई अकेला ट्रक या अन्य वाहन चालक मिलता तो उसके साथ वारदात करते थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें