फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी को हुए महज 17 दिन: मायके गई पत्नी को फोन कर बुलाया बाहर, कहा- सरप्राइज है, खेतों में लेजाकर मारा चाकू

Tue, 07 Mar 2023 11:44 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, राई, सोनीपत (हरियाणा)

सार

हरियाणा के सोनीपत में गिफ्ट देने के बहाने बुला कर पत्नी को चाकू मारने का मामला सामने आया है। शादी के सिर्फ 17 दिन बाद पति ने खेत में वारदात को अंंजाम दिया। गंभीर घायल महिला किसी तरह खुद चल कर गांव में पहुंची।
विज्ञापन
चाकू लगने के बाद सड़क पर बैठी पीड़िता। अस्पताल लेकर जाते परिजन। - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव नाथूपुर में मायके आई नवविवाहिता को पति ने गिफ्ट देने के बहाने घर से बाहर बुलाने के बाद खेत में ले जाकर गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। हमले में नवविवाहिता गंभीर रूप से घायल हो गई। उसकी 17 दिन पहले ही शादी हुई थी और एक सप्ताह पहले ससुराल से मायके आई थी।

विज्ञापन


नवविवाहिता को गंभीर हालत में नागरिक अस्पताल में ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने उसे पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया। परिजनों ने घायल को शहर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। पुलिस ने पीड़िता के पिता के बयान पर आरोपी दामाद के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है।

गांव नाथूपुर निवासी सत्ते ने कुंडली थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी भावना की शादी 18 फरवरी को गांव लिवान निवासी गौरव के साथ हुई थी। एक सप्ताह पहले उनकी बेटी मायके में गांव नाथूपुर आई थी। मंगलवार दोपहर को उनके दामाद गौरव ने उनके बेटे अनुज के मोबाइल पर उनकी बेटी भावना से बातचीत की। बातचीत करने के बाद उनकी बेटी गांव के जोहड़ की तरफ चली गई।
विज्ञापन


जब वह बाहर पहुंचे तो देखा कि दामाद गौरव बेटी को बाइक पर बैठाकर ले जा रहा था। वह भी उस तरफ चल पड़े। बाद में दामाद उनकी बेटी को बारोटा रोड पर खेतों में ले गया और अचानक भावना के गले पर चाकू से वार कर दिया।

भावना के चिल्लाने पर वह भाग गया। उनकी बेटी किसी तरह गांव की तरफ आई, वह भी वहां पर पहुंच गए। भावना को तुरंत सामान्य अस्पताल में पहुंचाया। रेफर करने पर निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

कहा, सरप्राइज गिफ्ट है
नागरिक अस्पताल में भावना ने बताया कि गौरव ने कॉल करके उसे बुलाया। वह गिफ्ट देने के बहाने खेतों की तरफ ले गया। गौरव ने कहा कि सरप्राइज गिफ्ट है, उसे आंख बंद करने को कहा। आंखें बंद करते ही गौरव ने चाकू निकाला और गर्दन पर पर वार किया और बाइक पर भाग निकला।

गांव नाथूपुर में महिला के गले पर चाकू मारने की शिकायत मिली है। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। जल्द हमलावर को गिरफ्तार किया जाएगा। जिसके बाद हमले के कारणों का पता लग सकेगा। - बिजेंद्र कुमार, थाना प्रभारी, कुंडली

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें