फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: भ्रूण लिंग जांच कराने जा रही आशा वर्कर व एएनएम को पकड़ा, केस दर्ज

Sun, 31 Jul 2022 12:39 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों आरोपी महिलाओं को काबू कर पुलिस को सौंप दिया है। महिलाओं के खिलाफ केस करवाया दर्ज करवाया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने भ्रूण लिंग जांच कराने जा रही दो महिलाओं को दिल्ली में पकड़ा है। साथ ही उनसे 28 हजार रुपये भी बरामद किए हैं। भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए सोनीपत के हरियाणा अस्पताल के कर्मी ने महिला को दिल्ली भेजा था। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने दोनों महिलाओं के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। 

विज्ञापन


सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने कार्रवाई के लिए उप सिविल सर्जन डॉ. स्वराज चौधरी, डॉ. पंकज सांगवान व डॉ. कपिल यादव की टीम गठित की थी। टीम ने डिकॉय गर्भवती महिला का संपर्क सोनीपत के हरियाणा मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में काम करने वाले दलाल रविंद्र से कराया।

इसके बाद दलाल रविंद्र ने दिल्ली में आशा वर्कर सरिता से संपर्क किया और भ्रूण लिंग जांच कराने के लिए 28 हजार रुपये में सौदा तय किया। दलाल महिला को लेकर दिल्ली के मुंडका स्टेशन पर पहुंचा। वहां से आशा वर्कर सरिता उन्हें कार में बैठाकर उद्योग विहार मेट्रो स्टेशन ले गई और 28 हजार रुपये भी ले लिए।
विज्ञापन


टीम ने एएनएम कृष्णा और आशा वर्कर सरिता को पकड़ लिया। दोनों ने बताया कि रोहिणी के सेक्टर 20 निवासी स्टाफ नर्स सीमा से भ्रूण लिंग जांच कराते हैं। सीमा अपने घर पर भ्रूण लिंग जांच करती है। दोनों महिलाओं को काबू कर पुलिस को सौंप दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें