फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी से छेड़छाड़ का आरोपी प्रशिक्षक गिरफ्तार, होटल के कमरे में घुसकर की थी छेड़खानी

Fri, 29 Sep 2023 11:35 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

खिलाड़ी अप्रैल में राई क्षेत्र के खेल संस्थान में ट्रायल देने आई थी। मुरथल थाना क्षेत्र के होटल के कमरे में घुसकर छेड़खानी की थी।
विज्ञापन
सांकेतिक फोटो - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में मुरथल थाना क्षेत्र के एक होटल में अंतरराष्ट्रीय स्तर की नाबालिग (अब बालिग) खिलाड़ी से छेड़खानी करने के मामले में पुलिस ने आरोपी प्रशिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी जम्मू कश्मीर के कटरा का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। घटना अप्रैल की है। किशोरी अंतरराष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता के लिए ट्रायल देने आई थी।

विज्ञापन


एक जिले की रहने वाली महिला ने मुरथल थाना पुलिस को बताया था कि उनकी बेटी अंतरराष्ट्रीय स्तर की खिलाड़ी है। वह कटरा के रहने वाले प्रशिक्षक के साथ राई स्थित खेल संस्थान में अप्रैल में ट्रायल देने आई थी। तब प्रशिक्षक ने टीम को पहले सोनीपत में रोका था। वहां से वह टीम को मुरथल स्थित एक होटल में ले गया था।

आरोपी तड़के चार बजे उनकी बेटी के कमरे में घुसकर उसके साथ छेड़खानी करने लगा। आरोपी ने उसे अपने साथ चलने के लिए कहा। महिला की शिकायत पर 18 अगस्त को मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने खिलाड़ी के बयान दर्ज करने के साथ अन्य सबूत जुटाए थे। अब मामले में कार्रवाई करते हुए एसआई बिजेंद्र की टीम ने आरोपी प्रशिक्षक को गिरफ्तार कर लिया है। उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें