फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पारिवारिक कलह में न्यायाधीश के गनमैन ने पत्नी को मारी गोली, सरकारी पिस्तौल से की वारदात

Thu, 11 Aug 2022 03:15 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

पुलिसकर्मी ने लघु सचिवालय स्थित स्टाफ क्वार्टर में देर रात वारदात को अंजाम दिया। महिला का गंभीर हालत में पीजीआई में उपचार चल रहा है। गोली सरकारी पिस्तौल से मारी गई है, पुलिस ने मामले की जांच शुरू की है। 
विज्ञापन
अस्पताल में उपचार के लिए लेकर आई गई मोनिका। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में लघु सचिवालय परिसर स्थित स्टाफ क्वार्टर में पारिवारिक विवाद के चलते न्यायाधीश के गनमैन ने अपनी पत्नी की गर्दन के पास गोली मार दी। गोली उनके शरीर से पार होकर दीवार पर जा लगी। आरोप है कि पुलिसकर्मी नशे में था। आरोपी पुलिसकर्मी सरकारी पिस्तौल सहित मौके से भाग गया।

विज्ञापन


घायल महिला ने अपने भाई को फोन कर सूचना दी। जिस पर उनके भाई ने उन्हें सामान्य अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उन्हें प्राथमिक उपचार देकर पीजीआई रोहतक रेफर कर दिया गया। पुलिस ने हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। 

लघु सचिवालय स्थित डीसी क्वार्टर में परिवार के साथ रह रही मोनिका ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसका पति देवेंद्र हरियाणा पुलिस में मुख्य सिपाही के पद पर है। वह गोहाना में न्यायाधीश का गनमैन है। उनकी शादी को 16 साल हो गए हैं और दो बेटे हैं। पति देवेंद्र शराब पीने का आदी है, जिससे वह ज्यादातर वेतन शराब पर खर्च कर देता है।
विज्ञापन


वह कई साल से घर चलाने के लिए भी खर्च नहीं देता है। घर खर्च के लिए कहने पर वह नशे में अक्सर मारपीट करता है। मंगलवार रात को वह शराब के नशे में घर पहुंचा था। उसने पढ़ाई करने को लेकर बड़े बेटे रचित को पीटना शुरू कर दिया। उन्होंने पिटाई का विरोध किया तो देवेंद्र ने बेटे को घर से निकालकर भगा दिया।

उसके बाद अपनी सर्विस पिस्तौल से उसे गोली मार दी। गोली गर्दन के पास लगकर पार होने के बाद दीवार पर जा लगी। मोनिका ने बताया कि उसका भाई भी चंडीगढ़ से आ रहा था। उसने उसे फोन पर सूचना दी। वह उसी समय उसका भाई घर पर पहुंचा और घायल हालत में मोनिका को लेकर सामान्य अस्पताल पहुंचा। उन्होंने पुलिस कंट्रोल रूम को भी घटना की जानकारी दी। सामान्य अस्पताल से प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें पीजीआई रेफर कर दिया गया। जहां उनका उपचार चल रहा है। 

पुलिस ने घटनास्थल से जुटाए सुबूत 
सरकारी आवासों में गोली चलने की सूचना तुरंत हर तरफ फैल गई। कर्मचारी व उनके परिवार के सदस्य घरों से बाहर निकल आए। तब उनको पुलिसकर्मी के पत्नी को गोली मारने की जानकारी मिली। पुलिस के पहुंचने तक आरोपी भाग निकला। पुलिस ने एफएसएल की टीम को बुलाकर सुबूत जुटाए। पुलिस ने गोली व उसके खोल को मौके से बरामद किया है। 

मोनिका की हालत अभी स्थिर है। उनके बयान के आधार पर आरोपी मुख्य सिपाही के खिलाफ हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम उसकी गिरफ्तारी का प्रयास कर रही है। उसको निलंबित कर दिया गया है। -वीरेंद्र सिंह, डीएसपी, सिटी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें