फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सिरे से मौके की फोटोग्राफी करेगी एफएसएल टीम

Tue, 27 Oct 2015 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना के दलित युवक की मौत के मामले की रोहतक से आई एफएसएल टीम ने रिपोर्ट बनानी शुरू कर दी है। टीम के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक किशोर की हत्या करने का कोई सुराग नहीं मिला है। फिर भी नए सिरे से उस जगह की फोटोग्राफी की जाएगी, जहां किशोर का शव बरामद हुआ था। टीम बुधवार को फिर से मौके का मुआयना करेगी। उधर, एसटी-एससी आयोग द्वारा बोर्ड से पोस्टमार्टम कराने और एसआईटी के गठन पर सवाल उठाने से मामले में पुलिस की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। प्रतिदिन डीजीपी कार्यालय को जिला पुलिस की तरफ से प्रोग्रेस रिपोर्ट भेजी जा रही हैं, क्योंकि प्रदेश सरकार मामले को लेकर पहले ही विरोधियों के निशाने पर हैं। ऐसे में किसी भी तरह की ढिलाई नहीं बरतने की सख्त हिदायत दी गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें