फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर साढ़े पांच लाख रुपये की ठगी, ओमेक्स सिटी के रहने वाले युवक से धोखाधड़ी

Fri, 14 Jul 2023 11:56 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

ओमेक्स सिटी निवासी दीपांशु ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि वह 3 जुलाई की शाम को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया था। उसने कहा था कि आप पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हो। साथ ही लिखा कि इससे 10 दिन में 10 से 15 हजार रुपये तक कमा सकते हो।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के सेक्टर-18 स्थित ओमेक्स सिटी निवासी युवक को पार्ट टाइम जॉब का झांसा देकर साइबर ठगों ने साढ़े पांच लाख रुपये ठग गए। आरोपियों ने पहले 11 हजार रुपये डलवाए और उसके बाद रकम दोगुनी देने का झांसा देकर साढ़े पांच लाख की चपत लगा दी। जब पीडि़त को ठगी का अहसास हुआ तो उन्होंने और रुपये देने से मना कर दिया। साइबर ठग उसके निर्वस्त्र फोटो वायरल करने की धमकी दे रहे हैं। जिससे तंग आकर पीड़ित ने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


युवक ने और रुपये देने से किया मना तो निर्वस्त्र फोटो वायरल करने की दी धमकी
ओमेक्स सिटी निवासी दीपांशु ने साइबर थाना पुलिस को बताया कि वह 3 जुलाई की शाम को उनके मोबाइल पर एक व्हाट्सएप नंबर से मैसेज आया था। उसने कहा था कि आप पार्ट टाइम जॉब करना चाहते हो। साथ ही लिखा कि इससे 10 दिन में 10 से 15 हजार रुपये तक कमा सकते हो। उन्होंने इसके लिए हां कर दी। जिस पर उन्होंने उसके पास एक लिंक भेज दिया। साथ ही कहा गया कि लिंक को खोलकर अपना अकाउंट बना लीजिए। जिस पर उन्होंने अपना अकाउंट बना लिया।

साइबर थाना पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा
जब उन्होंने कहा कि यह धोखाधड़ी तो नहीं है तो उन्होंने विश्वास में लेने के लिए उनके खाते में 802 रुपये भेज दिए। बाद में 4 जुलाई को दूसरे मोबाइल नंबर से मैसेज आए। उन्होंने भी लिखा कि अगर आप पार्ट टाइम जॉब करना चाहते तो उनकी तरफ से दिए गए लिंक पर क्लिक करना होगा। उसके बाद जैसा वह कहे उसके अनुसार क्लिक करते रहे। उसके बाद दो दिन कोई मैसेज नहीं आया। 6 जुलाई को उनके पास मैसेज आया कि जॉब के लिए अपना अकाउंट खोलकर उसमें 11 हजार रुपये जमा करा दीजिए।
विज्ञापन


उन्होंने रुपये जमा कर उन्हें मैसेज भेज दिया। जिसके बाद मैसेज मिला कि आप काम शुरू कर सकते हैं। उन्होंने लिंक खोलने के बाद उस पर 25 बार क्लिक करने को कहा। उनके क्लिक करने के बाद उन्हें कहा गया कि अब आपका काम हो गया है। जब उसने पैसे मांगे तो उन्होंने मैसेज किया कि पहले 49504 रुपये जमा करा दो। पहले की राशि के कमीशन के साथ वह इसे दोगुना कर दे देंगे। उन्होंने वह रुपये भी जमा करा दिए। तब उन्होंने अपने रुपयों की मांग की तो साइबर ठगों ने कहा कि आपका वर्क होल्ड कर दिया गया है। उन्होंने उसे दोबारा लिंक खोलकर क्लिक करने को कहा। उन्होंने फिर से 25 बार क्लिक किया। उसके बाद उन्होंने 1,18, 633 रुपये जमा कराने को कहा। वह रुपये भी दोगुने कर देने का झांसा दिया गया। उन्होंने वह रुपये भी जमा करा दिए।

उसके बाद उनसे रुपये देने की मांग की तो फिर उनके पास मैसेज आया कि 3,71,017 रुपये और जमा कराने होंगे। उसके बाद कमीशन व राशि दोगुना करने का झांसा दिया। वह पहले से फंस चुके रुपये पाने के लिए उनके चंगुल में फंस गया और वह राशि भी जमा करा दी। उसके बाद उन्होंने फिर से रुपये वापस देने को कहा। इस पर उनके वर्क को फिर से होल्ड पर दिखा दिया गया। उन्होंने उनसे अपने रुपये देने को कहा तो उनसे पेन कार्ड व आधार कार्ड की कॉपी मांगी गई। उन्होंने यह उनके पास भेज दिए।

उसके कुछ देर बाद उनके पास व्हाट्सएप पर कॉल आई और कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि वह कोई पैसे वापस नहीं देंगे। साथ ही कहा कि अगर किसी को शिकायत दी तो वह उनके निर्वस्त्र फोटो व वीडियो बनाकर सोशल मीडिया व उनके परिवार के पास भेज देंगे। उन्होंने जांच की तो पता लगा कि जिन अकाउंट में रुपये डाले है वह सभी फर्जी पते पर खोले गए हैं। उन्होंने मामले की शिकायत साइबर थाना पुलिस को दी। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें