फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में साझेदारी का झांसा देकर लाखों की ठगी

Fri, 21 Oct 2016 12:53 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
fraudulent phone calls
विज्ञापन
शहर के वेस्ट रामनगर में रहने वाले एक युवक को अपनी फैक्टरी में साझेदारी करने के नाम पर उसके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। वेस्ट रामनगर निवासी मंजीत ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि उसकी राई औद्योगिक क्षेत्र में प्लास्टिक पैकिंग की फैक्टरी चलाने वाले सुमित से जान पहचान है। उनका परिवार उनके पड़ोस में रहता था।
विज्ञापन


इसके चलते उनका आपस में एक-दूसरे के घर पर आना जाना था। मंजीत ने बताया कि कुछ माह पहले सुमित ने उसे बताया कि वह कंपनी में आधुनिक मशीन लगाना चाहता है। अगर वह आधुनिक मशीन लगाने में उसके साथ हिस्सेदार बन जाए तो बाद में बड़ी में लगने वाले कंपनी उसे ही सौंप देगा। इस तरह झांसे में लेकर सुमित व उसकी मां संतोष ने उनसे करीब साढ़े 37 लाख रुपये ले लिए। इसके बाद उन्होंने कहा कि उन्हें नुकसान हो गया है। अब वह उसकी राशि देने से मना कर रहे है और जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। 

मंजीत की शिकायत पर पुलिस ने मां-बेटे के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  - महेंद्र सिंह, एसआई, सिटी थाना।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें