फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fraud: युवक को नौकरी दिलाने के लिए कागजात ले फर्जी फर्म बना किया करोड़ों का कारोबार, IT के नोटिस से हुआ खुलासा

Sun, 13 Aug 2023 09:46 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

नौकरी लगवाने का झांसा देकर युवक से कागजात ले लिए थे, लेकिन अब आयकर विभाग का नोटिस आने पर युवक को पता लगा इसके बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है। ओल्ड डीसी रोड हनुमान मंदिर के पास रहने वाले राहुल से यह घटना हुई है।
विज्ञापन
Fraud - फोटो : Istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के कच्चे क्वार्टर में कपड़े की दुकान पर काम करने वाले युवक को सरकारी नौकरी दिलाने का झांसा देकर उसके कागजात पर फर्जी फर्म बनाकर करोड़ों का कारोबार करने का मामला सामने आया है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी उनके मूल प्रमाणपत्र भी नहीं लौटा रहा है। पुलिस आयुक्त को दी शिकायत के बाद सिविल लाइन थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मूलरूप से फतेहाबाद फिलहाल सोनीपत के ओल्ड डीसी रोड स्थित हनुमान मंदिर के पास रहने वाले राहुल ने पुलिस आयुक्त को बताया कि वह कपड़े की दुकान पर काम करता है। करीब छह साल पहले उसकी जान-पहचान मुकेश गोदारा से हुई थी। गोदारा ने उसे अपना मोबाइल नंबर दिया था। वह खुद को दिल्ली डाक विभाग में कार्यरत बताता था। उसने उसे सरकारी नौकरी लगवाने का झांसा दिया और रिज्यूम, आधार कार्ड, पैन कार्ड, दसवीं कक्षा की अंकतालिका मंगवाई।

उसने अपना रिज्यूम बनाकर उसे भेज दिया। वह एक दिन सोनीपत स्थित उनके घर आया और आधार कार्ड, पैन कार्ड के मूल प्रमाणपत्र के साथ दोनों की फोटो प्रति पर हस्ताक्षर कराकर ले गया। वह उन्हें जीएसटी विभाग या डाकखाना में नौकरी लगवाने की बात कही।
विज्ञापन


22 अप्रैल, 2022 को उसने कहा कि वह जीएसटी विभाग में नौकरी के लिए उसका फॉर्म भर रहा है। साथ ही कहा कि तुम्हारी ई-मेल पर ओटीपी आएगा, उसे बता देना। जिस पर उसने ओटीपी बता दिया। फिर फार्म भरने के नाम पर उससे दो हजार रुपये ले लिए। उसके बाद कोई काम नहीं हुआ।

11 मार्च को उसके पास आयकर विभाग से संदेश आया कि आप टैक्स की किस्त जमा कराएं। मेल में लिखा है कि फर्म ने आठ करोड़, पांच करोड़ व चार करोड़ का कारोबार किया है। संदेश को उसने अपने परिचित चार्टर्ड अकाउंटेंट को दिखाया तो उसने बताया कि उनके पैन कार्ड पर जीएसटी विभाग से जीएसटी नंबर रजिस्टर्ड करा हरीश इंडस्ट्रीज के नाम से फर्जी फर्म बनाई गई है।

उस फर्म के नाम पर बैंक खाता खोलकर करोड़ों का लेनदेन किया गया है। तब उन्हें धोखाधड़ी का पता लगा। मुकेश गोदारा ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। उसने आरोपी का मोबाइल नंबर पुलिस को दिया है। पुलिस आयुक्त ने मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को दी, जिसमें गड़बड़ी सामने आने पर पुलिस आयुक्त के आदेश पर सिविल लाइन थाना पुलिस ने अमानत में खयानत, धोखाधड़ी, 132 जीएसटी एक्ट-2017 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन


मामले को लेकर शिकायत मिलने पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में जांच कर ठोस कार्रवाई की जाएगी। -कर्मजीत सिंह, थाना प्रभारी, सिविल लाइन सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें