फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: जगमोहन मोटर्स मारुति शोरूम में लगी आग, तीन कार व अन्य सामान जला, शार्ट सर्किट का अंदेशा

Thu, 08 Jun 2023 10:36 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मलिक ने बताया कि उनकी कंपनी ने खरखौदा में शोरूम बना रखा है। सुबह उन्हें सूचना मिली कि शोरूम में आग लग गई है। सुबह आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन अंदेशा है कि शार्ट-सर्किट से आग लगी है।
विज्ञापन
सोनीपत में मारुति के शोरूम में लगी आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के खरखौदा में दिल्ली रोड स्थित जगमोहन मोटर्स के मारुति शोरूम में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। आग लगी देख लोगों ने मामले की सूचना मोटर्स कंपनी व अग्निशमन विभाग की टीम को दी। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाने का प्रयास शुरू कर दिया है। आग से तीन कार व अन्य सामान जल गया। शोरूम में आग लगी देख लोगों में हड़कंप मच गया। उन्होंने मामले की सूचना तुरंत मोटर्स कंपनी प्रबंधन को दी।

विज्ञापन


अंदेशा है कि शार्ट-सर्किट से आग लगी
कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट राजेश मलिक ने बताया कि उनकी कंपनी ने खरखौदा में शोरूम बना रखा है। सुबह उन्हें सूचना मिली कि शोरूम में आग लग गई है। सुबह आग लगने का कारण अभी पता नहीं लग सका है, लेकिन अंदेशा है कि शार्ट-सर्किट से आग लगी है। उन्होंने बताया कि आग लगने का पता लगते ही अग्निशमन विभाग की टीम के अवगत कराया था। टीम मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाने में लगी है। आग से तीन कार स्विफ्ट, वैगनआर और सेलेरियो जल गई है। साथ ही काफी सामान भी जला है। बिल्डिंग में भी काफी नुकसान हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें