फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: ग्रामीणों को नहर में दिखी कार, निकाली तो उसमें से तीन माह पहले लापता युवक का मिला शव

Thu, 09 Feb 2023 02:55 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर में कार की छत देख ग्रामीण ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाना पुलिस ने कार को बाहर निकाला तो अंदर युवक का शव मिला। शव की पहचान देव नगर के ओमबीर के रूप में हुई है।  2 नवंबर, 2022 को दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी में जाने की बात कहकर घर से निकला था। 
विज्ञापन
ककरोई नहर से निकाली गई क्षतिग्रस्त कार को देखने के लिए लगी भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत के गांव ककरोई के पास पश्चिमी यमुना लिंक नहर से निकाली गई एक कार से तीन माह पहले लापता देव नगर के ओमबीर का शव मिला। आशंका जताई जा रही है कि वह कार सहित नहर में गिर गया था। पानी ज्यादा होने के कारण उसका पता नहीं चल सका। अब ककरोई के पास कार दिखाई दी।

विज्ञापन


बुधवार दोपहर को गांव ककरोई के ग्रामीण पश्चिमी यमुना लिंक नहर की तरफ घूमने गए तो उन्हें नहर में एक कार दिखाई दी। उन्होंने इसकी सूचना सदर थाना पुलिस को दी। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार ने हाइड्रा की मदद से कार को बाहर निकलवाया तो चालक सीट पर शव मिला।

कार के नंबर के आधार पर जांच की तो पता लगा कि कार सोनीपत शहर के देवनगर के रहने वाले व्यक्ति की है। पुलिस ने परिजनों का अवगत कराया। जांच में कार के अंदर मिले शव की पहचान ओमबीर (34) के रूप में हुई। करीब तीन माह से वह लापता था। इस संबंध में सिटी थाना में मुकदमा दर्ज था। शव का पोस्टमार्टम वीरवार को कराया जाएगा।
विज्ञापन


2 नवंबर को दिल्ली जाने के निकला था ओमबीर
जयपाल सिंह ने 6 नवंबर, 2022 को सिटी थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि उनका बेटा ओमबीर 2 नवंबर को रात आठ बजे घर से दिल्ली के बवाना स्थित जेजे कॉलोनी जाने के लिए निकला था। उसके बाद से वह लौटकर नहीं आया। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ बंधक बनाकर रखने का मुकदमा दर्ज किया था। ओमबीर अविवाहित था।

18 फीट गहरी है नहर
पश्चिमी यमुना लिंक नहर की गहराई करीब 18 फीट है। साथ ही नहर ऊपर से चौड़ी व गहराई में इसकी चौड़ाई कम होती चली गई है। पानी कम होने पर कार दिखाई दी है।

गांव ककरोई के पास नहर में कार पड़ी होने की सूचना मिली थी। उसे बाहर निकलवाया तो उसमें से युवक का शव मिला है। कार पर काई लगी है और रेत भी भरी है। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर देवेंद्र कुमार, थाना प्रभारी सदर सोनीपत

तीन माह से लापता युवक का शव नहर में मिल गया है। शव का वीरवार को पोस्टमार्टम कराया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है। -इंस्पेक्टर नीरज कुमार, सिटी थाना प्रभारी सोनीपत

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें