फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोनीपत से दिल्ली-एनसीआर में खेला जा रहा सट्टे का खेल

Thu, 14 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ ने दिल्ली एनसीआर में सट्टा खाईवाली करवाने वाले के एक अंतरराज्यीय सट्टेबाज गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गिरोह के आठ सदस्यों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से नौ मोबाइल, 28 सौ रुपये नकद और लाखों की सट्टा पर्चियों का रिकार्ड बरामद किया है। आरोपियों को बुधवार को अदालत में पेश किया गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, सीआईए स्टाफ प्रभारी इंदवीर अपनी टीम के साथ मंगलवार शाम बरोटा गांव के पास गश्त पर थे। गुप्त सूचना के  आधार पर पुलिस ने ट्यूलिप सिटी के एक फ्लैट रेड की और सट्टेबाजों को रंगे हाथों धर दबोच लिया। आरोपियों की पहचान संजय निवासी यमुना विहार दिल्ली, रतन सिंह निवासी मलिकपुर जिला बागपत यूपी, नरेंद्र निवासी भोलानाथ नगर, शिव कुमार निवासी त्यागी नगर दिल्ली, आनंद निवासी नारायणपुर जिला आजमगढ़ यूपी, मुकेश निवासी लोनी यूपी, मनोज निवासी गीता कॉलोनी और बॉबी निवासी साउथ रोड, दिल्ली के रूप में हुई।

सरगना फरार, बेटी के नाम पर है फ्लैट
सट्टेबाजी के मामले में मुख्य आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। आरोपी की पहचान देवेंद्र कुमार निवासी शामली के रूप में हुई है। बताया गया है कि वह कुछ समय से गन्नौर स्थित डिवाइन सिटी में रहता था और जिस फ्लैट से आरोपियों को काबू किया गया है, वह उसकी बेटी के नाम पर है।
विज्ञापन


सुबह नंबर खुलता था, शाम को होता था हिसाब
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यहीं से सट्टेबाजी का पूरा धंधा ऑपरेट किया जाता था। सुबह जब पंजाब में सट्टे का नंबर खुलता था तो सीधी जानकारी यहीं दी जाती थी। इसके बाद शाम के समय फ्लैट पर सभी इकट्ठे बैठकर हिसाब-किताब करते थे। जिन पर्चियों पर नंबर और नाम नोट होते थे, उन्हीं का हिसाब किया जाता था। आरोपी चार माह से यहां किराए पर रह रहे थे। इस दरमियान वे दिल्ली और एनसीआर में सट्टेबाजी का धंधा चला रहे थे।

इस मामले में कई और नाम सामने आ सकते हैं। अभी मुख्य सरगना देवेंद्र फरार है, जल्द ही उसे भी काबू कर लिया जाएगा। ये लोग यहीं से बैठकर दिल्ली एनसीआर में सट्टा खाईवाली का धंधा चलाते थे।
विज्ञापन

इंदीवर, प्रभारी, सीआईए स्टाफ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें