फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीएम रैली से पहले गन्नौर में साढ़े तीन लाख की लूट, एसएचओ लाइन हाजिर, मुंशी सस्पेंड

Thu, 06 Oct 2016 12:57 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, गन्नौर
विज्ञापन
गन्नौर व्यापार मंडल के सदस्यों से मिलते डीआईजी हरदीप सिंह - फोटो : sonipat
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल खट्टर की रैली से चार दिन पहले शहर के रेलवे रोड पर देर रात कार सवार बदमाश हथियारों के बल पर एक मेडिकल स्टोर संचालक से साढ़े तीन लाख रुपये की नकदी लूट ली। पास में लगे सीसीटीवी में लुटेरों की कार कैद हो गई है। वारदात को अंजाम देने आए दो बदमाश चेहरे पर नकाब लगाकर आए थे। मेडिकल स्टोर संचालक ने मामले की शिकायत पुलिस को दी।
विज्ञापन


वहीं, लापरवाही बरतने पर डीआईजी एचएस दून ने थाने के मुंशी मनीष कुमार को सस्पेंड कर दिया है। साथ ही थाना प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। इस मामले में कई और पुलिसकर्मियों पर गाज गिर सकती है। मामले की जांच डीएसपी ओमप्रकाश को दी गई है। 

शहर में लूट का मामला सामने आने के बाद सांसद रमेश कौशिक के साथ-साथ विधायक कुलदीप शर्मा और पूर्व सांसद जितेंद्र मलिक ने मौके पर पहुंचे और पुलिस को जल्द बदमाशों को गिरफ्तार करने का निर्देश दिए। वारदात से पुलिस के हाथ-पैर फूले हुए हैं, क्योंकि गन्नौर में ही तीन दिन बाद आठ अक्तूबर सीएम की रैली है। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, गन्नौर निवासी संजय कुमार ने बताया कि वह अपने दो अन्य कर्मियों के साथ देर रात अग्रवाल अस्पताल स्थित मेडिकल स्टोर में उपस्थित था। रात करीब 11 बजे तीन युवक उसके मेडिकल स्टोर पर पहुंचे। तीनों के हाथों में पिस्तौल थी। उनका एक साथी कार में सवार था, जिसके चेहरे पर नकाब नहीं था। उन्होंने स्टोर में आते ही पिस्तौल के बल पर तीनों को काबू कर लिया।

बदमाशों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी और स्टोर में लूटपाट शुरू कर दी। बदमाशों ने मेडिकल स्टोर के गल्ले में रखे साढ़े तीन लाख रुपये लूट लिए और उनके मोबाइल फोन व नकदी लेकर मौके से फरार हो गए। पीड़ित ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने जांच के बाद लूट का मामला दर्ज कर लिया है। लूट की सूचना के बाद बुधवार को डीएसपी राहुल देव व आर्यन चौधरी ने भी मौके पर पहुंचकर जांच की। उन्होंने जल्द बदमाशों को काबू करने का आश्वासन दिया है।

बाक्स
40 मिनट में पहुंची पुलिस, व्यापारियों में रोष
लूट की वारदात के बाद शहर के व्यापारियों में काफी रोष था। व्यापारियों का कहना है कि जिस मेडिकल स्टोर पर बदमाशों ने लूट की वारदात को अंजाम दिया है वह थाना गन्नौर से महज दो मिनट की दूरी पर था, लेकिन पुलिस ने वहां तक पहुंचने में 40 मिनट लगाए। गन्नौर व्यापार मंडल ने स्थानीय पुलिस की लापरवाही के कारण बुधवार को बाजार बंद करने का एलान कर दिया था। जानकारी मिलते ही डीआईजी कम एसपी सोनीपत हरदीप दून गन्नौर थाना पहुंचे और व्यापारियों से मिले। व्यापारियों ने बताया कि जिस दौरान बदमाश दुकान में घुसे थे, उससे कुछ ही देर बाद एक व्यक्ति ने थाना गन्नौर में पहुंचकर पुलिस को सूचना दी थी, लेकिन थाने से वारदात स्थल चंद ही कदम दूर होने के बावजूद लगभग 40 मिनट बाद पुलिस मौके पर पहुंची। तब तक बदमाश वहां से आराम से निकल चुके थे। डीआईजी दून ने तुरंत प्रभाव से थाना के मुंशी सहित वारदात के समय थाने में मौजूद सभी पुलिस कर्मियों निलंबित करने के आदेश दिए। इसके साथ ही आला अधिकारियों को वारदात की सूचना न देने के कारण उन्होंने थाना प्रभारी प्रदीप खत्री को लाइन हाजिर कर दिया। 

बाक्स
डीएसपी राहुल के नेतृत्व में टीम गठित
डीआईजी एचएन दून ने एसआईटी गन्नौर इंचार्ज कंवल सिंह को गन्नौर थाना प्रभारी अतिरिक्त कार्यभार सौंप दिया। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने के लिए डीएसपी गन्नौर ओमप्रकाश, डीएसपी सोनीपत राहुल देव के नेतृत्व में इंस्पेक्टर कंवल सिंह व एसआईटी सेक्टर-7 के इंचार्ज संदीप कुमार की टीम गठन कर दिया। उन्होंने व्यापारियों को भरोसा दिया कि वे जल्द से जल्द आरोपियों को गिरफ्तार कर लेंगे।
विज्ञापन


फोटो 33-सूचना पाकर व्यापारियों से मिलने पहुंचे सांसद रमेश कौशिक। 
फोटो 34- गन्नौर व्यापार मंडल के सदस्यों से मिलते डीआईजी हरदीप सिंह दून।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें