फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुलेट प्रूफ जैकेट वाला बदमाश: सोनीपत में हथियार लेकर घूम रहा था आरोपी, दो पिस्तौल व 33 कारतूस बरामद

Thu, 29 Jun 2023 10:45 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सोनीपत पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस को आरोपी काले रंग की एक बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए मिला। वहीं उसकी पेंट की एक जेब से देसी पिस्तौल मिली जिसमें एक कारतूस लोड था।
विज्ञापन
पुलिस ने हिरासत में लिया। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत में गांव अहीर माजरा के पास खुबडू रोड से पुलिस ने हत्या की कोशिश के आरोपी को अवैध हथियारों सहित गिरफ्तार किया है। आरोपी बुलेट प्रूफ जैकेट पहनकर घूम रहा था। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्तौल और 33 कारतूस बरामद किए हैं। आरोपी गांव अटायल निवासी अभय उर्फ बंटी है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन


गांव अटायल में खेड़ी गुज्जर के युवक को 11 जून की शाम गोली मारकर घायल करने का आरोपी है अभय
गन्नौर थाना में नियुक्त हवलदार नरेश कुमार ने पुलिस को बताया कि वह अपनी टीम के साथ गन्नौर-खुबड़ू रोड पर गांव अहीर माजरा के पास गश्त कर रहे थे। इस दौरान सूचना मिली कि एक युवक बिना नंबर की बाइक पर सवार होकर खुबड़ू से गन्नौर की तरफ आ रहा है। युवक के पास अवैध हथियार हैं। टीम ने अहीर माजरा के पास नाकाबंदी कर दी। कुछ देर बाद टीम को बाइक पर सवार एक युवक आता दिखाई दिया। पुलिस ने बाइक को रुकवा कर उसका नाम पता पूछा तो उसने अपनी पहचान गांव अटायल निवासी अभय उर्फ बंटी के रूप में दी।

पुलिस टीम आरोपी से कर रही पूछताछ
इसके बाद जब पुलिस ने अभय उर्फ बंटी की तलाशी ली तो वह कमीज के अंदर काले रंग की एक बुलेट प्रूफ जैकेट पहने हुए मिला। वहीं उसकी पेंट की एक जेब से देसी पिस्तौल मिली जिसमें एक कारतूस लोड था। जबकि दूसरी जेब से एक देसी पिस्तौल मिली जिसकी मैगजीन में 5 कारतूस मिले। पुलिस को अभय की जेब से एक प्लास्टिक का डिब्बा भी मिली। इस डिब्बे में 27 कारतूस थे। पुलिस ने हथियार, कारतूस व बुलेट प्रूफ जैकेट को कब्जे में लेकर आरोपी अभय को मौके से हिरासत में ले लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। आरोपी को अदालत से रिमांड पर लिया जाएगा। गिरफ्तार आरोपी के खिलाफ 11 जून को गांव खेड़ी गुज्जर के युवक को गोली मारने के आरोप में हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज है। हमले में गोली लगने से विपुल घायल हो गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें