फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप, पति समेत तीन नामजद, उपचार के दौरान हुई थी मौत

Thu, 20 Jul 2023 11:34 AM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

सिरसा के गांव दीपालपुर निवासी कर्मबीर सिंह ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रितु की शादी 26 नवंबर, 2016 को गांव माहरा निवासी सुमित के साथ की थी। शादी के बाद उनकी बेटी ने एक बेटे व एक बेटी को जन्म दिया। शादी के बाद से बेटी का पति सुमित और उसके पिता अशोक व माता उनकी बेटी रितु को परेशान करने लगे थे।
विज्ञापन
अपराध - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोनीपत के गांव माहरा में विवाहिता की संदिग्ध अवस्था में जलने से मौत हो गई। विवाहिता को जलने के बाद गंभीर हालत में रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया था। विवाहिता के पिता ने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए विवाहिता को जलाकर मारने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पति समेत तीन आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


पति, ससुर और सास पर है ज्यादा दहेज नहीं मिलने पर जलाने का आरोप
गांव दीपालपुर निवासी कर्मबीर सिंह ने मोहाना थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने अपनी बेटी रितु की शादी 26 नवंबर, 2016 को गांव माहरा निवासी सुमित के साथ की थी। शादी के बाद उनकी बेटी ने एक बेटे व एक बेटी को जन्म दिया। शादी के बाद से बेटी का पति सुमित और उसके पिता अशोक व माता उनकी बेटी रितु को परेशान करने लगे थे। वह रितु पर मायके से रुपये लेकर आने का दबाव डाल रहे थे।

रुपये नहीं लाने पर उसको परेशान किया जा रहा था। उससे मारपीट की जाती थी। अब 19 जुलाई को सुमित और उसके माता-पिता ने रितु पर तेल छिडकक़र आग लगा दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई। उसको रोहतक पीजीआई में भर्ती कराया गया, जहां पर उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। उनकी बेटी को सुमित और उसके माता-पिता ने दहेज नहीं मिलने के कारण मार दिया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


मासूमों के सिर से उठा मां का साया
सुमित और रितु की शादी के बाद उन्हें अब चार साल का बेटा देवा और तीन साल की बेटी प्रिया हैं। मां की मौत होने से जहां उनके सिर से मां का साया सदा के लिए उठ गया है, वहीं मां को दहेज के लिए मारने का आरोप उनके पिता व दादा-दादी पर लगा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें