फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: गवाह को गोली मारने के मामले में 10 हजार का इनामी गिरफ्तार, 2021 में भिवानी जिले में बरसाई थी गोलियां

Tue, 14 Feb 2023 11:41 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

एसटीएफ के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि भिवानी जिले के गांव बडेसरा में दो पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसमें पांच हत्याएं हो चुकी हैं। सबसे पहले आरटीआई एक्टिविस्ट बलजीत सिंह की हत्या हुई थी।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा के सोनीपत में एसटीएफ सोनीपत की टीम ने वर्ष 2021 से पुलिस पकड़ से बाहर चल रहे 10 हजार के इनामी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गांव बैंयापुर का रहे वाला कर्मबीर उर्फ अविनाश है। आरोपी पर अपने साथियों के साथ मिलकर वर्ष 2021 में भिवानी के गांव बडेसरा में पुलिस की मौजूदगी में एक व्यक्ति को गोली मारने का आरोप है।

विज्ञापन


एसटीएफ के एसपी सुमित कुमार ने बताया कि भिवानी जिले के गांव बडेसरा में दो पक्षों में रंजिश चल रही थी। इसमें पांच हत्याएं हो चुकी हैं। सबसे पहले आरटीआई एक्टिविस्ट बलजीत सिंह की हत्या हुई थी। इस मामले में गवाह को पुलिस की सुरक्षा मिली हुई थी। 27 जून 2021 को जान से मारने की नीयत से पुलिस की सुरक्षा में गवाह पर गोलियां चलाई गई थीं।

गोली लगने से गवाह गंभीर रूप से घायल हो गया था। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की थी तो आरोपी भाग गए थे। इस मामले में कई आरोपियों को नामजद किया गया था। पुलिस अभी तक चार आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। अब एसटीएफ सोनीपत ने पांचवें आरोपी कर्मबीर उर्फ अविनाश को गिरफ्तार कर लिया है। उस पर दस हजार रुपये का इनाम रखा गया था।
विज्ञापन


जांच में सामने आया था कि गवाह राजकुमार की हत्या करने के लिए बडेसरा गांव के पूर्व सरपंच बबलू ने बैंयापुर के कर्मबीर व फाजिलपुर के अजय को सुपारी दी थी। अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए कर्मबीर ने अपना नाम बदलकर अविनाश रख लिया था।

इसके साथ ही वह गोरखपुर, देवरिया, बंगलूरू में ठिकाने बदल कर रह रहा था। वह सोनीपत में एक और हत्या की साजिश रचने के लिए आया था। इसी दौरान एसटीएफ ने उसे गिरफ्तार कर सीआईए भिवानी को सौंप दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें