फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चिकित्सक के पास आई महिला का 40 हजार की नकदी से भरा बैग चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
चिकित्सक के पास आई महिला का 40 हजार रुपये से भरा बैग चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। शहर के गुढ़ा रोड पर एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए आई महिला का बैग चोरी हो गया। बैग में 40 हजार रुपये व कागजात थे। महिला की पर पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

गांव ठसका निवासी पानपति ने बताया कि वह 14 जून को बीमार हो गई थी। जिसके चलते वह गुढ़ा मार्ग स्थित डा. जगदीश के अस्पताल में दवा लेने के लिए गई थी। जांच के बाद चिकित्सक ने उसे इंजेक्शन लगवाने के लिए कहा था। जिस पर वह अपने साथ लिए बैग को बैंच के पास रखकर इंजेक्शन लगवाने चली गई। जब वह इंजेक्शन लगवाने के बाद आई तो उसका बैग गायब मिला। उसके बैग में 40 हजार रुपये की नकदी, पैन कार्ड, आधार कार्ड, राशन कार्ड, बैंक कॉपी व फोटो रख थे। उसने आसपास पता किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिल सकी। इस पर उसने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें