फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन से गिरकर युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गन्नौर। भोडवाल माजरी रेलवे स्टेशन के निकट ट्रेन से गिरकर युवक की मौत हो गई। राहगीरों ने हादसे की सूचना गन्नौर जीआरपी चौकी में दी। सूचना के बाद जीआरपी मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। जांच अधिकारी राजबीर सिंह ने बताया कि शव के पास मिले दस्तावेजों के आधार पर मृतक की पहचान गुजरात के वडोदरा निवासी राजेश एम कोंडल (28) के रूप में हुई है। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचित करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सोनीपत के नागरिक अस्पताल में भिजवा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें