फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने बेटी को जन्म दिया तो पति बोला मैं डीएनए टेस्ट कराउंगा-ᄋᄂ₩￧ᅦU￙￰¢₩￙

विज्ञापन
विज्ञापन
पत्नी ने दिया बेटी को जन्म, पति बोला- कराऊंगा बच्चे का डीएनए टेस्ट
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत
ससुराल वाले जब तक दहेज के लिए विवाहिता का उत्पीड़न करते रहे तो वह उत्पीड़न सहन करती रही। अब विवाहिता ने बच्ची को जन्म दिया तो पति ने उसके चरित्र पर अंगुली उठा दी और बच्ची का डीएनए टेस्ट कराने की बात कह दी। इस पर विवाहिता ने ससुराल वालों के खिलाफ खरखौदा थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। आरोप है कि शादी के कुछ महीने बाद ही युवती के गर्भवती होने पर पति ने पेट पर लात मारकर उसका गर्भपात करा दिया था।

खरखौदा निवासी युवती की शादी चार साल पहले रोहतक जिले के एक गांव में हुई थी। युवती का आरोप है कि शादी के कुछ समय बाद ही ससुराल वालों ने दहेज लाने के लिए उसका उत्पीड़न करना शुरू कर दिया। शादी के पांच माह बाद वह गर्भवती हुई तो पति ने उसके साथ मारपीट की और उसके पेट पर लात मारी, जिससे उसका गर्भपात हो गया। आरोप है कि उसका ससुर पैरालाइसिस का मरीज है और अपने नाम पर पिस्टल का लाइसेंस लिया है। उसे पिस्टल कनपटी पर रखकर जान से मारने की धमकी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगस्त 2017 में वह दोबारा गर्भवती हुई, लेकिन ससुराल वाले उसे मारपीट कर मायके में छोड़ गए। उसने पिछले महीने दिल्ली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में बच्ची को जन्म दिया। उसने यह बात फोन पर अपने पति को बताई और बच्ची के कागजात बनवाने के लिए पति का आधार कार्ड मांगा। इस पर उसके पति ने कहा कि उसे नहीं पता कि वह बच्ची उसकी है या नहीं, वह बच्ची डीएनए टेस्ट कराएगा। महिला ने पति और अन्य ससुराल वालों के खिलाफ थाने में मुकदमा दर्ज करा दिया। खरखौदा थाने के जांच अधिकारी एसआई संजय कुमार के अनुसार इस मामले में जांच की जा रही है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें