फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार्जिंग पर लगे मोबाइल पर आए फोन को उठाया तो फटा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोहाना। शहर के समता चौक के पास दुकान में चार्जिंग पर लगे मोबाइल से बात करना दुकानदार को महंगा पड़ गया। इसी दौरान अचानक मोबाइल की बैटरी फट गई, जिससे दुकानदार घायल हो गया। दुकानदार को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गांव पिनाना निवासी रिंकू ने शहर के समता चौक पर आरओ, इनवेर्टर-बैटरी और सोलर पैनल लगाने की दुकान है। रिंकू शाम के समय दुकान पर बैठा था। उसने मोबाइल फोन को चार्जिंग पर लगा दिया। इसी बीच किसी का फोन आने पर वह उससे बातचीत करने लगा। रिंकू मोबाइल से बात कर रहा था तो अचानक तेज आवाज के साथ मोबाइल फट गया। मोबाइल के टुकड़े दुकानदार रिंकू के सिर के पास धंस गए। साथ ही उसे करंट भी लगा। जिससे वह बेसुध हो गया। उसे उसके साथी अमित ने एक निजी अस्पताल में दाखिल कराया, जहां उसका उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें