फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बाहर खड़े व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला, गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
घर के बाहर खड़े व्यक्ति पर चाकू से हमला, गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। गांव गढ़ी केसरी में गली में खड़े एक व्यक्ति पर कुछ हमलावरों ने कुल्हाड़ी, चाकू से हमला कर दिया। व्यक्ति के बचाव को आए पड़ोसी को भी कुल्हाड़ी मार दी। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने व्यक्ति के भाई की पत्नी के बयान पर मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। झगड़े का कारण बाइक को लेकर हुई कहासुनी बताई गई है। गांव गढ़ी केसरी निवासी ज्योति ने पुलिस को बताया कि उसके बेटे अनिल का गांव के रवि के साथ बाइक को लेकर झगड़ा हो गया था। बाद में पंचायत के स्तर पर समझौता हो गया था। ज्योति का आरोप है कि 19 मार्च को उसका जेठ सुनील गली में खड़ा था। इसी दौरान रवि अपने भाई रॉकी, विनय और पिता कृष्ण, परिवार के सुनील, विक्की, सुरेश, हवा सिंह और अपने रिश्तेदार समालखा निवासी तारा के साथ उनके घर के बाहर आ गए। उन्होंने आते ही उसके जेठ के सिर में कुल्हाड़ी, पेट में सुए और हाथ पर चाकू से हमला कर दिया। जिससे उसका देवर घायल हो गया, इसी बीच बचाव को आए पड़ोसी राजकुमार के हाथ में भी हमलावरों ने कुल्हाड़ी मार दी। बाद में सभी ने उसके जेठ को बुरी तरह से पीटकर घायल कर दिया। आसपास के लोगों के आने पर वह धमकी देकर फरार हो गए। सुनील को सोनीपत के अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं राजकुमार को गन्नौर के निजी अस्पताल में उपचार दिया गया। ज्योति के बयान पर पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

बाइक को क्षतिग्रस्त कर जलाने का भी आरोप
ज्योति ने आरोप लगाया कि हमलावरों ने उसके जेठ से मारपीट के साथ ही उनकी बाइक को भी तोड़कर आग लगा दी। जिससे उन्हें काफी नुकसान हुआ है।
महिला ने उसके जेठ और पड़ोसी पर हमला करने और बाइक को जलाने की शिकायत दी थी। जिस पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है। जिसके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

-सतबीर सिंह, जांच अधिकारी, थाना गन्नौर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें