फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर सड़क किनारे मिला नेपाली का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
हाइवे पर सड़क किनारे मिला व्यक्ति का शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
गन्नौर। जीटी रोड पर अपोलो इंटरनेशनल स्कूल बड़ी के निकट सड़क किनारे पुलिस ने एक व्यक्ति का शव बरामद किया है। मृतक के शरीर पर किसी तरह का चोट का निशान नहीं मिला। पुलिस ने मृतक की पहचान नेपाल निवासी चंद्र बहादुर के रूप में की। राजलूगढ़ी पुलिस चौकी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर सोनीपत के नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाने के बाद रखवा दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र कुमार ने बताया कि शव के पास मिले दस्तावेज के आधार पर मृतक की पहचान हुई। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो पाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें