फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध शराब से भरे कैंटर ने बैरिकेट तोड़ा, चालक फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

खरखौदा। खरखौदा पुलिस ने बुधवार रात को बरोणा चौक पर नाका लगाकर चैकिंग की जा रही थी। इस दौरान शहर से निकलकर बरोणा की तरफ रहे शराब से भरे कैंटर चालक ने पुलिस को देख भागने का प्रयास किया। इस दौरान नाके पर लगाए गए बैरिकेट को तोड़ दिया और आगे चलते कैंटर पलट गए। हादसके बाद चालक मौके से फरार हो गया। कैंटर से 150 पेटी अवैध शराब पकड़ी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना प्रभारी वजीर सिंह का कहना है कि बुधवार रात को पुलिस ने बरोणा मार्ग पर नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि एक कैंटर में रखकर शराब लाई जा रही है। ऐसे में पुलिस ने वाहनों पर नजर रखनी शुरू कर दी। जब पुलिस को एक कैंटर आता हुआ दिखाई दिया तो उसे रोकने का इशारा किया गया। चालक ने कैंटर रोकने की बजाए उसे ओर रफ्तार से भगा लिया, जिससे कैंटर चालक ने नाके पर लगाए गए बैरिकेट को तोड़ दिया। इसके बाद कैंटर का संतुलन बिगड़ गया और पलट गया। कैंटर चालक मौका पाकर वहां से फरार होगया। जिसके बाद पुलिस कैंटर को क्रेन से उठवाकर थाने ले आई। जांच करने पर कैंटर में शराब की करीब 150 पेटी रखी मिली।
विज्ञापन

वर्जन
-तस्करी कर ले जाई जा रही शराब को कैंटर सहित पकड़ा हैए। चालक मौका पाकर फरार हो गया। फिलहाल जांच जारी है।.वजीर सिंहए थाना प्रभारी खरखौदा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें