फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सगे भाई गायब, अपहरण का मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनीपत। गांव फाजिलपुर से ट्यूशन पढ़ने के लिए घर से गए तीन भाई अचानक लापता हो गए। उनके अपहरण का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। गांव फाजिलुपर निवासी जितेंद्र ने बताया कि उसका बेटा कर्ण कुमार (12), सुजीत कुमार (10) व रणजीत (8) शनिवार शाम को गांव में ही ट्यूशन पढ़ने के लिए गए थे। परंतु वापस घर नहीं लौटे। बेटों के लापता होने पर वह सीधा ट्यूशन टीचर के पास पहुंचा। परंतु टीचर ने बताया कि वे सेंटर पर पहुंचे ही नहीं। इसके बाद उसने पहले अपने रिश्तेदार व पड़ोसियों के यहां उनकी तलाश की, लेकिन सुराग नहीं लगा। जितेंद्र ने तीनों पुत्रों के अपहरण का अंदेशा जताया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें