फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला युवक का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
फंदे से लटका मिला युवक का शव
विज्ञापन

सोनीपत। शहर के कीर्ति नगर में एक युवक का शव फंदे पर लटका मिला है। परिजनों ने मामले से पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया। गांव कालूपुर के कीर्ति नगर का रहने वाला अमरजीत (35) मेहनत-मजदूरी का काम करता था। रविवार देर शाम खाना-खाकर अपने कमरे में सो गया। सोमवार सुबह जब वह नहीं उठा तो परिजनों ने उसके कमरे में जाकर देखा। जहां उसका शव फंदे से लटका हुआ मिला। मामले की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सामान्य अस्पताल में भिजवाया। बताया गया है कि अमरजीत कई दिन से परेशान चल रहा था। हालांकि उसने परिजनों को इस बारे में अवगत नहीं कराया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें