फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिन पहले मिली महीने भर की मेहनत की कमाई, वह भी आग में जल गई

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

सोनीपत। फैक्टरी में आग लगने से जहां चार कर्मी जिंदा जलकर मर गए, वहीं एक अभी तक लापता है। इस तरह वहां जानमाल की हानि के साथ ही अन्य कर्मियों को आर्थिक हानि भी हुई है। क्योंकि तीन दिन पहले ही सभी कर्मियों को महीने भर की मेहनत की कमाई मिली थी और वह कमाई भी उनकी आग में जलकर रखा हो गई। कर्मी राकेश ने बताया कि उनको तीन दिन पहले ही कर्मियों के अनुसार 9-12 हजार रुपये का वेतन मिला था। वह पूरा वेतन सभी ने अपने-अपने कमरे में रखा हुआ था। जब रविवार सुबह आग लगी तो सभी अपनी जान बचाने के लिए भाग निकले और उनका महीने भर का वेतन भी आग में जल गया। राकेश ने बताया कि अब उनके सामने दो वक्त की रोटी तक के लाते पड़ गए है तो उनका उपचार भी किसी तरह से चल रहा है। उनको यह भी चिंता सता रही है कि ऐसी हालत में उनका आगे गुजारा कैसे चलेगा, क्योंकि अभी कई मजदूर ऐसे है जिनके हाथ व पैर में चोट है। वह आगे काम करने की हालत में नहीं है और इस कारण उनका परिवार चलाना भी मुश्किल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें