फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी इंतकाल पर बैंक से लोन लेने से पहले ही खुला राज, डीएसपी से शिकायत

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फर्जी इंतकाल पर बैंक से लोन लेने से पहले ही खुला राज, डीएसपी से शिकायत
-शामड़ी गांव के किसान ने जमीन के फर्जी कागजात व इंतकाल कराने का आरोप लगाया
अमर उजाला ब्यूरो
गोहाना। गांव शामड़ी के एक व्यक्ति ने गांव के एक किसान की जमीन का फर्जी इंतकाल बनवाकर बैंक से लोन लेने के लिए आवेदन कर दिया। किसान के परिजनों ने गिरदावर व पटवारी समेत कागज तैयार कराने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर एसडीएम, डीएसपी के पास शिकायत की है।
विज्ञापन

गांव शामड़ी लोहचब के रामरतन ने बताया कि उसकी गांव में छह एकड़ जमीन है, जिसपर वह खेती करता है। पिछले सप्ताह एक बैंक के प्रबंधक ने उन्हें फोन करके पूछा कि उन्होंने अपनी जमीन पर पहले कोई लोन लिया हुआ है या नहीं, क्योंकि बैंक में उनकी ओर से 83 लाख रुपये का लोन लेने के लिए आवेदन किया गया है। बैंक मैनेजर की बात सुनकर रामरतन हैरान रह गए और वह अगले दिन ही बैंक में कागजात देखने पहुंच गए। वहां देखा कि गांव के एक किसान ने जून 2017 में उसकी जमीन के सभी कागजात तैयार करके बैंक में जमा करवा रखे। उसने आरोप लगाया है कि इसमें राजस्व विभाग के अधिकारी भी शामिल है, क्योंकि उनके बिना इस तरह किसी की जमीन के कागजात व इंतकाल कैसे निकल गया और वह बैंक तक पहुंचा दिए गए। किसान ने इस मामले में कार्रवाई के लिए डीएसपी व एसडीएम के पास शिकायत की है। वहीं खानपुर उपतहसील के तहसीलदार हवा सिंह पूनिया ने बताया कि तीन दिन पहले उनके संज्ञान में यह मामला आया है। उन्होंने उस पटवारी का तबादला कर दिया है, जिसपर आरोप लगाए गए है। मामले की जांच की जाएगी कि इस तरह के फर्जी कागजात किस तरीके से किसके कहने से तैयार किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें