फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रेन में हत्या कर फेंका गया महिला का शव बरामद, नहीं हुई शिनाख्त

विज्ञापन
विज्ञापन
हत्या कर ड्रेन में फेंका महिला शव
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। गांव जाहरी के पास ड्रेन नंबर-6 में हत्या कर फेंका गया महिला का शव बरामद किया गया है। पुलिस ने ग्रामीण के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है। शव की शिनाख्त नहीं हो सकी है। पुलिस शिनाख्त के लिए प्रयास कर रही है। शव को सामान्य अस्पताल में रखवाया गया है। गांव जाहरी निवासी रामकुमार शुक्रवार को अपने खेतों में गया तो खेत के पास ड्रेन में एक महिला का शव पड़ा दिखाई दिया। उन्होंने मामले से पुलिस को अवगत कराया। सूचना एसआई सतबीर सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया। महिला साड़ी पहने हुए थी। साड़ी से ही उसका गला दबाकर हत्या की गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आसपास के लोगों से पूछताछ की, लेकिन शव की शिनाख्त नहीं हो सकी। पुलिस के अनुसार महिला की उम्र करीब 30 वर्ष है। वह पीली साड़ी और लाल ब्लाउज पहने हुए हैं। पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सामान्य अस्पताल में रखवा दिया है। फिलहाल रामकुमार के बयान पर अज्ञात के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें