फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

झुग्गी से किशोर को पकड़ा तो सीआईए पर टूट पड़ीं महिलाएं, पत्थर बरसाए, लगाया जाम

विज्ञापन
विज्ञापन
झुग्गी से किशोर को पकड़ा तो सीआईए पर टूट पड़ीं महिलाएं, पत्थर बरसाए, लगाया जाम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। मुरथल रोड पर रेवली नहर किनारे झुग्गियों में एक किशोर को चोरी के मामले में पूछताछ को पहुंची सीआईए को महिलाओं के कड़े विरोध का सामना करना पड़ा। महिलाएं सीआईए से उलझ गईं और किशोर को पकड़ने का विरोध करने लगीं। आरोप था कि सीआईए ने वहां से निकलने के लिए महिलाओं के साथ मारपीट करने के साथ ही हवाई फायर भी किया। महिलाओं ने सड़क पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए और फिर मुरथल रोड पर जाम लगा दिया। सड़क पर पत्थर व चारपाई डाल दीं और वहां बैठकर हंगामा करने लगीं। पता चलने पर मुरथल थाना पुलिस पहुंची तो महिलाएं उनके पीछे भी डंडे लेकर दौड़ने लगीं, लेकिन पुलिस ने उनको किसी तरह से समझाकर मामला शांत कराके जाम खुलवाया।
यूपी के गाजियाबाद के रहने वाले लगभग 30 परिवार पिछले पंद्रह साल से मुरथल रोड पर रेवली नहर के किनारे झुग्गी डालकर रहते हैं। जहां रविवार दोपहर को सीआईए वन की टीम चोरी के मामले में पूछताछ के लिए एक किशोर को पकड़ने के लिए पहुंची। किशोर का पिता पंजाब में रहकर काम करता है, जबकि उसके परिवार में अन्य कोई नहीं है। वहां लोगों ने बताया कि जिसे सीआईए पकड़ने आई उसकी उम्र लगभग पंद्रह साल है जो कूड़ा बीनने के साथ ही ठेकेदार के साथ बंदर पकड़ने का काम करता है। सीआईए की टीम वहां किशोर को पकड़कर अपने साथ लेकर जाने लगी तो वहां अन्य झुग्गियों में रहने वाले परिवारों की महिलाओं ने हंगामा कर दिया। महिलाओं ने सीआईए का विरोध शुरू कर दिया और किशोर को छुड़ाने के लिए पुलिस कर्मियों से उलझ गईं। वहां मामला बढ़ता देखकर सीआईए की टीम किसी तरह से निकल गई। जिसके बाद महिलाओं ने सड़क पर पत्थर फेंकने शुरू कर दिए, जिससे मुरथल रोड पर जगह-जगह पत्थर गिरने से वहां से गुजर रहे लोगों में हड़कंप मच गया। वहीं महिलाओं व अन्य लोगों ने मुरथल रोड पर बड़े पत्थर के अलावा चारपाई डाल दीं और वहां सड़क पर बैठकर जाम लगा दिया। महिलाओं ने आरोप लगाया कि जिस किशोर को सीआईए की टीम पकड़कर ले गई है, वह अपने सामने ही उससे पूछताछ करने की बात कह रही थीं। आरोप है कि सीआईए की टीम ने उनके साथ मारपीट की और वहां से जाते समय हवाई फायरिंग भी की गई। मुरथल रोड पर जाम लगाकर हंगामा करने का पता चलते ही मुरथल थाना पुलिस वहां पहुंची और महिलाओं को समझाने का प्रयास किया। लेकिन उसी समय झुग्गियों से कुछ महिलाएं डंडे लेकर सड़क की ओर दौड़ पड़ीं।मुरथल थाना पुलिस ने महिलाओं व अन्य लोगों को समझाया। उच्च अधिकारियों से बातचीत कराने का आश्वासन दिया। इस तरह मुरथल थाना पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया और जाम को खुलवा दिया।
विज्ञापन

----
जाम खोलने के बाद दोबारा किया हंगामा
मुरथल थाना पुलिस ने महिलाओं व लोगों को किसी तरह से समझाकर जाम खुलवा दिया। क्योंकि उस समय उनको आश्वासन दिया गया था कि उनकी उच्च अधिकारियों से बातचीत कराई जाएगी और उनके सामने वह अपनी बात रख सकते हैं। लेकिन जाम खोलने के दो घंटे बाद तक भी किसी अधिकारी से उनको नहीं मिलवाया गया और उनको उस किशोर के बारे में जानकारी भी नहीं दी गई, जिसे पकड़ने के लिए सीआईए की टीम वहां पहुंची थी। इसपर वहां झुग्गी में रहने वाले लोगों ने दो घंटे बाद फिर से हंगामा शुरू कर दिया। वह दोबारा से जाम लगाने के लिए मुरथल रोड पर जाने लगे, लेकिन वहां मौजूद अन्य कई लोगों ने महिलाओं को रोड जाम करने से रोक दिया।
--
एक घंटे होता रहा हंगामा, लोग रहे परेशान
सीआईए की टीम के जाने के बाद ही झुग्गी में रहने वाले सभी परिवार मुरथल रोड पर पहुंचकर हंगामा करने लगे थे। वहां से कोई वाहन नहीं निकल सके, इसके लिए पत्थर व चारपाई डाल दी गई थीं और वह खुद भी सड़क पर काफी संख्या में जमा हो गए थे। वहां से कई वाहन चालकों ने निकलने का प्रयास किया तो उनके साथ भी उनकी नोकझोंक हुई। वहां पुलिस के साथ भी काफी देर तक जाम लगाने वालों की नोकझोंक हुई, लेकिन पुलिस के जाम खुलवाने के बाद वाहन लेकर जाने वालों को राहत मिली।
--
चोरी के मामले में केवल पूछताछ के लिए वहां गए थे, लेकिन वहां से वह युवक भाग गया। उसको काफी तलाश किया गया तो उसके बाद भी वह नहीं मिल सका। जिस तरह के मारपीट व फायर करने के आरोप लगाए गए हैं, वह पूरी तरह से गलत हैं। वहां ऐसा कुछ नहीं हुआ है, क्योंकि युवक के भागने के बाद वहां से वापस आ गए थे।
विज्ञापन

-नरेंद्र पाल, सीआईए इंचार्ज
--
मुरथल रोड पर लोगों के जाम लगाए जाने की सूचना मिली थी। इस सूचना पर थाना पुलिस वहां पहुंची और लोगों को समझाकर शांत कराया। लोगों को समझाने के बाद जाम खुलवा दिया गया और वहां से वाहनों को निकाल दिया गया।
-सुमित कुमार, एसएचओ मुरथल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें