फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एराइज कंपनी के साथ 20 लाख की ठगी, कच्चा मॉल देने के नाम पर लगाया चूना

विज्ञापन
विज्ञापन
एराइज कंपनी को कच्चा माल देने के नाम पर लगाया 20 लाख का चूना
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। बहालगढ़ स्थित एराइज कंपनी प्रबंधन को चाइना से मंगवाकर सस्ती दर पर कच्चा माल सप्लाई करने का झांसा देकर 20 लाख ठगने का मामला सामने आया है। कंपनी प्रबंधन ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

एराइज इंडिया लिमिटेड कंपनी के प्रबंधक मोहन सिंह चौहान ने राई पुलिस को बताया कि उनकी कंपनी घरेलू व इलेक्ट्रोनिक्स सामान बनाती है। करीब दो साल पहले वॉस टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से जिमी गुप्ता, अनुराधा गुप्ता व सचिन गुप्ता ने उनसे संपर्क किया था। उन्होंने बताया कि वह चाइना से इलेक्ट्रोनिक्स सामान का कच्चा माल मंगवाते है और सस्ती दर पर आगे कंपनियों में सप्लाई करते हैं। उन्होंने कंपनी के निदेशक अमित जैन व उससे मुलाकात की। उन्होंने कच्चा माल देने के लिए अग्रिम में 20 लाख रुपये मांगे थे। उन्होंने कहा कि भुगतान के एक माह बाद माल दे दिया जाएगा। इसके बाद उन्होंने 8 जुलाई, 2016 को 20 लाख रुपये उनके खाते में जमा करा दिए। इसके बाद कई माह तक उन्हें कोई माल नहीं दिया गया। बार-बार संपर्क करने पर आरोपियों ने फोन उठाना बंद कर दिया। जब वह उनके प्रीमतपुरा दिल्ली स्थित कार्यालय में गए तो वह उन्हें मिलते ही नहीं थे। बाद में जब माल देने को कहा गया तो धमकी दी जाने लगी। तीनों ने उनके साथ धोखाधड़ी की है। जिस पर पुलिस ने तीनों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

वर्जन
एक कंपनी के खिलाफ 20 लाख रुपये लेकर कच्चा माल नहीं देने की शिकायत मिली है। तीन लोगों पर आरोप लगाया गया है। मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
-ऋषिकांत, थाना प्रभारी, राई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें