फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिल्डर ने करोड़ों रुपये दस साल पहले लिए, फ्लैट आज तक नहीं दिया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्डर ने करोड़ों रुपये दस साल पहले लिए, फ्लैट आज तक नहीं दिया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। कुंडली के ग्रांड स्कवायर कालोनी में लोगों को फ्लैट देने के लिए करीब दस साल पहले करोड़ों रुपये ले लिए, लेकिन लोगों को अभी तक फ्लैट उपलब्ध नहीं कराया गया। वहां के लोगों ने बिल्डर के खिलाफ सीएम विंडो पर शिकायत दी थी। इसके बाद डीटीपी धीरेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया, लेकिन डीटीपी के बुलाने पर बिल्डर नहीं पहुंचा तो मीटिंग को कैंसिल कर दिया गया। अब बिल्डर को दोबारा सोमवार को बुलाया गया है।
विज्ञापन

हुडा कार्यालय में पहुंचे वीरेंद्र, सुनील मोर ने कहा कि कालोनी में फ्लैट 2007 में बुक कराने शुरू किए थे, कुछ ने इसके बाद बुक कराए। अब तक फ्लैट के लिए प्रत्येक व्यक्ति की ओर से 95 प्रतिशत राशि जमा हो चुकी है। लेकिन बिल्डर की ओर से फ्लैट देने में कोताही बरती जा रही है। इस पर उन्होंने सीएम विंडो पर शिकायत दी तो शुक्रवार को डीटीपी धीरेंद्र कुमार ने दोनों पक्षों को बातचीत के लिए बुलाया था। लेकिन वहां बिल्डर नहीं पहुंचा तो डीटीपी ने लोगों को कोर्ट में जाने की बात कही। इस दौरान वीरेंद्र ने बताया कि 29 लोगों के केस बिल्डर के खिलाफ कोर्ट में पहले से विचाराधीन हैं। इस पर डीटीपी ने सोमवार को बिल्डर के साथ सभी को बुलाने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें