अमर उजाला ब्यूरो
कुंडली। गांव वाजीदपुर स्थित इंडस कंपनी के टावर से चोर हजारों रुपये के सेल चोरी कर ले गए। सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर ने मामले की शिकायत पुलिस को दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। निशा सिक्योरिटी कंपनी के सुपरवाइजर सुरेंद्र कुमार ने बताया कि उनकी कंपनी ने इंडस कंपनी के टावरों की सुरक्षा का जिम्मा ले रखा है। बताया कि बुधवार को जब वह गांव वाजीदपुर स्थित टॉवर पर पहुंचा तो देखा कि वहां से 24 सेल गायब थे। उन्होंने पता लगाने का प्रयास किया, लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। उन्होंने कुंडली थाना पुलिस को अवगत कराया। पुलिस ने जांच के बाद चोरी का केस दर्ज कर लिया है।