कुंडली। गांव कुंडली के एक व्यक्ति के खाते से 59 हजार रुपए निकालने का मामला सामने आया है। व्यक्ति का एटीएम उसके पास होने पर भी उसके खाते से पैसे निकाले गए। नकदी सफियाबाद रोड़ नरेला से निकाली गई। व्यक्ति ने इसकी शिकायत पुलिस को दी।
कुंडली निवासी भूषण ने बताया है कि वह 14 अप्रैल को कुंडली बार्डर स्थित एसबीआई के एटीएम से 500 रुपये निकाल कर लाया था। उस दौरान उसके खाते में 59 हजार रुपये थे। उसके एक दिन बाद जब वह एटीएम से पैसे निकलवाने के लिए गया तो उसके खाते में 80 रुपये 53 पैसे ही शेष मिले। जबकि उसका एटीएम कार्ड उसके पास ही था। भूषण ने इसकी शिकायत कुंडली पुलिस को दी। उसने बताया कि जब उसने बैंक में संपर्क किया तो पता लगा कि नकदी एटीएम कार्ड का प्रयोग कर सफियाबाद रोड नरेला के एसबीआई एटीएम से निकाली गई है। उसका आरोप है कि उसके कार्ड का क्लोन तैयार कर उसके खाते से नकदी निकाल ली गई। पीड़ित ने मामले में कार्रवाई की मांग की है।