फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नपा ने मीट की दुकानों पर की छापेमारी, दुकानदारों में मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

गन्नौर। बादशाही रोड पर स्लॉटर हाउस का निर्माण होने के बावजूद शहर में अवैध रूप से चल रही मीट की दुकानों पर बुधवार को नपा की टीम ने छापेमारी की। इस दौरान बीएसटी रोड पर अवैध रूप से खुली तीन दुकानों का सामान जब्त कर लिया गया। छापेमारी की सूचना मिलते ही मीट विक्रेता अपनी-अपनी दुकानें बंद कर भाग गए। बुधवार को नपा टीम ने सफाई निरीक्षक श्रीभगवान के नेतृत्व में गन्नौर और बीएसटी रोड स्थित मीट की दुकानों पर छापेमारी कर वहां बाहर रखा सामान जब्त कर लिया गया। छापेमारी के दौरान पुलिस का भी सहयोग लिया गया। सफाई निरीक्षक श्रीभगवान ने बताया कि नपा ने मीट ब्रिक्री के लिए बादशाही रोड पर स्लाटर हाउस में दुकानों की बोली करवा रखी है, लेकिन फिर भी कुछ दुकानदार वहां अपनी दुकानें शिफ्ट नहीं कर रहे। नपा ने निर्देश दिए कि वे अपनी दुकान स्लाटर हाऊस में शिफ्ट कर लें। लेकिन कुछ दुकानदार अभी भी अपनी दुकानें शिफ्ट नहीं कर रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें