फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sonipat: FCI में नौकरी दिलाने का झांसा देकर जीजा-साले ने ठगे 30 लाख, पीड़ित से SP को दी शिकायत

Sat, 16 Jul 2022 11:19 PM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)

सार

धोखाधड़ी का पता लगने पर पीड़ित ने एसपी को शिकायत दी। जिस पर अब सेक्टर-27 थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हरियाणा सोनीपत के गांव जुआं निवासी युवक और उसके साथी से भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) में नौकरी लगवाने के नाम पर बहादुरगढ़ के युवक और उसके जीजा ने 30 लाख रुपये ठग लिए। गांव जुआं फिलहाल देवडू रोड की शिव कॉलोनी निवासी साहिल ने पुलिस को बताया कि वह पहले साइबर कैफे चलाता था। उनका साइबर कैफे चार माह से बंद है। उसने बताया कि उसकी जान पहचान बहादुरगढ़ के रहने वाली मनीष से हुई थी।

विज्ञापन


मनीष ने उसे बताया था कि उसके जीजा अजय एफसीआई में बड़े अधिकारी को जानते हैं। मनीष ने कहा कि वह एफसीआई में उसकी नौकरी लगवा सकते हैं। इसकी एवज में मनीष ने 18 लाख रुपये लगने की बात कही थी। साथ ही कहा था कि वह यह काम 15 लाख में करवा सकता है।

वहीं, पैसे भी साथ न देकर थोड़े-थोड़े करके देने की बात कही। इस पर वह झांसे में आ गया। आरोपी ने कहा कि उसका कोई दोस्त हो तो उससे भी बात कर लो, साथ में ही उसकी भी नौकरी लग जाएगी और कम पैसे देने पड़ेंगे। साहिल ने बताया कि नौकरी के लिए उसने अपने दोस्त मंदीप से बात की। मंदीप भी नौकरी के लिए रुपये देने के लिए तैयार हो गया।
विज्ञापन


मनीष ने बताया कि दोनों को इसके लिए 30 लाख रुपये देने होंगे। इसके बाद मनीष शर्मा ने अपने ही मोबाइल फोन से अपने जीजा अजय शर्मा से दोनों की बात करवाई। अजय शर्मा ने हमारे को कहा कि वह मनीष को एफसीआई के फार्म भेज रहा है। फार्म में अपनी जानकारी भरकर मनीष शर्मा को हाथों-हाथ वापस दे देना और 15 हजार रुपये मनीष के अकाउंट में डाल दे।

उसके बाद वो मनीष के कहे अनुसार उसके अकाउंट में रुपये डालते रहे। इस बीच मनीष शर्मा नौ सितंबर, 2020 को दोनों को अजय शर्मा से मिलवाने के लिए पंजाब के जीरकपुर ले गया और उसे मुलाकात करवाई। अजय ने पक्की नौकरी दिलवाने का भरोसा दिया। विश्वास दिलाने को एफसीआई के मुख्यालय में कई बार भेजा गया।

इसके बाद मनीष ने नौकरी से जुड़े कुछ सुबूत अपने फोन में दिखाए जोकि अजय शर्मा के व्हाट्सएप नंबर से आए हुए थे। मनीष ने उसे कहा कि मंदीप की उम्र निकल जाएगी पहले उसकी नौकरी का काम करवा देते हैं, इसके बाद उसका भी काम हो जाएगा और मंदीप की नौकरी के लिए मेडिकल का लेटर आना वाला है। इससे पहले पांच लाख रुपये का इंतजाम कर लो। यह उसको नकद देकर आने है।

मंदीप ने पांच लाख रुपये दे के दिए। उसके बाद 23, फरवरी, 2021 को मंदीप के मेडिकल के लिए दिल्ली के राम मनोहर लोहिया अस्पताल से पत्र आया। मंदीप के मेडिकल के बाद तक मनीष और अजय ने 14 लाख 55 हजार रुपये बैंक खातों और पांच लाख रुपये नकद ले चुके थे।

इसके बाद अजय शर्मा के फ्लैट पर और 11 लाख रुपये मनीष ने मंगवाए। वह रुपये भी पहुंचा दिए गए। बहुत दिनों तक इनकी तरफ से कोई संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो दोनों पैसे वापस मांगे। इसके बाद दोनों बहाने बनाने लगे। तब उन्हें पता लगा कि मनीष और अजय नौकरी के नाम पर उनके साथ 30 लाख रुपये की ठगी की है। सेक्टर-27 थाना पुलिस ने अब मुकदमा दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें