फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीबीआई में कार्यरत महिला कर्मी से बदसलूकी, विरोध करने पर सिर ट्रक में दे मारा

विज्ञापन
विज्ञापन
सीबीआई में कार्यरत महिला कर्मी से बदसलूकी, विरोध करने पर सिर ट्रक में दे मारा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। जीटी रोड पर बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास सीबीआई में कार्यरत एक महिला से युवक ने बदसलूकी कर दी। महिला के विरोध करने पर आरोपी ने उनका सिर पास में खड़े ट्रक में दे मारा। जिससे महिला घायल हो गई। आसपास के लोगों ने उन्हें छुड़वाया। बाद में आरोपी वहां से धमकी देकर फरार हो गया। महिला का कहना है कि आरोपी के मोबाइल में उसके कुछ फोटो है। जिन्हें वह वायरल करने की धमकी देकर गया है।
विज्ञापन

थाना राई में दी शिकायत में महिला ने बताया है कि वह सीबीआई में कार्यरत है। बुधवार रात करीब आठ बजे वह हाईवे के बहालगढ़ फ्लाईओवर के पास पहुंची थी। इसी दौरान गांव जौली निवासी सुनील वहां आ गया। युवक ने उसका हाथ पकड़ कर जबरदस्ती उससे दोस्ती करने के लिए कहा। उसके मना करने पर आरोपी उसके साथ मारपीट करने लगा। महिला ने आरोप लगाया है कि युवक ने उसका सिर ट्रक में दे मारा। महिला ने बताया कि आरोपी के फोन में उसके फोटो है। वह इसे सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देेने के साथ ही उसे जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गया। पुलिस ने महिला की शिकायत पर मारपीट तथा छेड़छाड़ का मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी सुनील को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि उसके पास से कोई फोटो नहीं मिले है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें