फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर में जिंदा जला चालक बचाने को चिल्लाता रहा, लोग वीडियो बनाते रहे

विज्ञापन
विज्ञापन
डंपर में जिंदा जला चालक, बचाने की जगह लोग बनाते रहे वीडियो
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
राई/सोनीपत। जीटी रोड पर कुमासपुर चौक के सामने ट्राले के अचानक ब्रेक लगाने पर पीछे चल रहा डंपर ट्राले में टकरा गया। टक्कर के बाद डंपर में आग लग गई और चालक जिंदा जल गया। डंपर चालक के पैर स्टेयरिंग में फंसने के चलते वह बाहर निकालने के लिए मदद को चिल्लता रहा, लेकिन भीषण आग के चलते कोई उसे बचाने की जहमत नहीं उठ सका। हालांकि लोग इस दौरान डंपर में लगी आग की वीडियो जरूर बनाते रहे। आग से डंपर चालक पूरी तरह से जलकर कंकाल बन गया। फायर बिग्रेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बाद में थाना प्रभारी ने कंबल में लपेटकर अवशेषों को बाहर निकाला। पुलिस ने अवशेष पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
दिल्ली के गांव तिग्गीपुर का रहने वाला जयपाल (40) कुंडली स्थित स्टॉक पर डंपर चालक था। वह शुक्रवार शाम मुरथल की तरफ जा रहा था। जब वह शाम करीब चार बजे कुमासपुर चौक पर पहुंचा तो अचानक उसके आगे चल रहे ट्राला चालक ने ब्रेक लगा दिए। जिससे डंपर ट्राले में जा टकराया। डंपर के ट्राला में टकराते ही उसके इंजन में आग लग गई। टक्कर के चलते जयपाल के पैर स्टेयरिंग के पास फंस गए। जिसके चलते वह बाहर नहीं निकल सका। इस दौरान चालक बचाने को चिल्लाता रहा, लेकिन आग भीषण होने के चलते उसे कोई बचाने नहीं आया। बाद में पहुंची पुलिस ने मौके पर फायर बिग्रेड को बुलवाया और आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक डंपर चालक जलकर कंकाल बन चुका था। पुलिस ने शव के अवशेष कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिए हैं। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

---
बचाने को चिल्लाया चालक, राहगीर बनाने लगे वीडियो
आग लगने के बाद चालक जब बचाने को चिल्लाने लगा तो लोगों ने उसे बचाने के बजाय वीडियो बनाना शुरू कर दिया। इसके कुछ समय बाद ही आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। गनीमत रही कि डंपर में लगे सीएनजी के सिलेंडर में आग नहीं लगी।
---
थाना प्रभारी को नहीं दिया कपड़ा
आग पर काबू पाने के बाद जब पुलिस ने कंकाल निकालने का प्रयास किया तो कपड़ा नहीं मिला। कंकाल निकालने के लिए थाना प्रभारी फूल कंवार ने कई लोगों से कपड़ा देने का आग्रह किया, लेकिन किसी ने कपड़ा तक नहीं दिया। बाद में एक पीसीआर में रखे कंबल पर थाना प्रभारी ने स्वयं डंपर में घुसकर कंकाल को बाहर निकाला। इतना ही नहीं बाद में अवशेष अस्पताल में भेजने के लिए हाईवे पर लगी एंबुलेंस का काफी देर तक इंतजार किया गया। एंबुलेंस नहीं आने पर शव वाहन बुलवाकर अवशेष अस्पताल भिजवाए गए।
विज्ञापन

---
आगे चल रहे ट्राला में टक्कर के बाद डंपर में आग लगी बताई गई है। फायरब्रिगेड को बुलवाकर आग पर काबू पाने के बाद शव के अवशेष कब्जे में लिए गए। मामले की जांच की जा रही है।
फूल कंवार, थाना प्रभारी, मुरथल।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें