टीडीआई में करंट लगने से करनाल निवासी कारपेंटर की मौत
अमर उजाला ब्यूरो
राई। टीडीआई मुरथल में बिजली का काम करने वाला युवक करंट लगने से झुलस गया। उसके साथ में काम कर रहे युवक उसे नागरिक अस्पताल में लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शवगृह में रखवाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। करनाल जिले के गांव मुंडी गढ़ी व वर्तमान में टीडीआई मुरथल निवासी अफसर (26) कारपेंटर का काम करता था। वह बुधवार को टीडीआई के फ्लैट में बिजली का काम कर रहा था। काम करते समय उसे अचानक करंट लग गया। जिससे वह झुलसकर गिर गया। साथ में काम कर रहे साथी उसे नागरिक अस्पताल में उपचार के लिए ले आए, जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।