फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुपयों के लेन-देन में दिए चैक हुए बाउंस, प्रबंधक ने दूसरे को दिए तो दर्ज कराया मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
लेन-देन में चेक बाउंस, मामला दर्ज
विज्ञापन

सोनीपत। थाना सिटी क्षेत्र में रुपये के लेन-देन को लेकर दिए चेक बाउंस हो गए। बैंक मैनेजर ने बाउंस हुए चेक किसी और को थमा दिया। पीड़ित ने मामले की शिकायत कोर्ट में दी है। कोर्ट के निर्देश पर पुलिस ने बैंक मैनेजर सहित तीन के खिलाफ अमानत में खयानत का मामला दर्ज कर लिया है। गढ़ी बाला निवासी जयप्रकाश ने गीता भवन चौकी पुलिस को शिकायत दी कि उसका हलालपुर निवासी विनोद के साथ रुपयों का लेन देन था। जिसके लेकर विनोद ने उसे चेक दिए थे। उसने चेक को अपने खाते में डाला तो चेक बाउंस हो गए। पीड़ित ने बताया कि वह बाउंस हुए चेक बैंक में लेने पहुंचा तो वहां चेक नहीं मिले। इसके लिए वह बैंक मैनेजर से मिला। लेकिन वह संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया। उसे ठगी का अहसास हुआ। उसने मामले को लेकर कोर्ट में इस्तगासा दायर किया। जिस पर कोर्ट के निर्देश पर एटलस रोड के बैंक मैनेजर सुभाष चंद्र और हलालपुर निवासी विनोद के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें