ट्रेन से कटकर युवक की मौत
सोनीपत। मिल्टन फैक्टरी के पास रेलवे लाइन क्रॉस करते समय ट्रेन से कटकर युवक की मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची जीआरपी ने शव को कब्जे में लिया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। जीआरपी थाना प्रभारी राजकुमार ने बताया कि शहर के मोन नगर निवासी प्रवीन कुमार सोमवार सुबह अपने घर से बाहर सैर करने के लिए निकला था। जब वह मिल्टन फैक्टरी के पास पहुंचा तो रेलवे लाइन क्रॉस करते समय दिल्ली की ओर जा रही ट्रेन से कटकर उसकी मौत हो गई। मामले की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। नागरिक अस्पताल में पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव उसके परिजनों को सौंप दिया।