फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इनेलो नेता के घर से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
इनेलो नेता के घर से लाखों के आभूषण और नकदी चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
सोनीपत। शहर के सेक्टर-14 में युवा इनेलो के प्रदेश सचिव रवि दहिया के घर से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को काबू किया है। गिरफ्तार आरोपी मूलरूप से भैसवाल फिलहाल आदर्श नगर निवासी अजय व मूलरूप से बिहार के जिला पटना के गांव टेटा फिलहाल आदर्श नगर निवासी सोनू उर्फ बिहारी है। पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है।
सेक्टर-14 निवासी रवि दहिया ने 8 जून को पुलिस को शिकायत दी थी कि उनके परिवार के सदस्य रिश्तेदारी में गए थे। वह भी 7 जून को हाईवे पर ओमेक्स सिटी स्थित अपने कार्यालय में रुक गए थे। सुबह वह घर पहुुंचे थे तो सामान बिखरा मिला था। जांच करने पर पता लगा था कि चोर घर से करीब 30 हजार रुपये नकद, सोने की तीन चेन, तीन कंगन, गले का हार, पैंडल, मंगलसूत्र, कानों की पांच जोड़ी बालियां, दो हीरे व तीन सोने की अंगूठी, करीब आधा किलो चांदी ले गए हैं। थाना सिविल लाइन पुलिस ने जांच के बाद चोरी का मामला दर्ज कर लिया था। जांच अधिकारी देवेंद्र सिंह ने बताया कि जांच में आदर्श नगर निवासी अजय व सोनू उर्फ बिहारी पर पुलिस का शक गहरा गया। पुलिस ने उन्हें हिरासत में से लेकर पूछताछ की तो आरोपियों ने चोरी की वारदात को कबूल कर लिया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया, जहां उन्हें दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। रिमांड के दौरान चोरी गई नकदी व आभूषण बरामद किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
सेक्टर-14 स्थित घर से लाखों के आभूषण व नकदी चोरी के मामले में दो आरोपियों को काबू कर लिया गया है। दो दिन के रिमांड पर लिया गया है। जल्द चोरी गए आभूषण व नकदी बरामद की जाएगी।
सवित कुमार, चौकी प्रभारी, सेक्टर-14 सोनीपत।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें